Mallikarjun Kharge: पटना में लोगों को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता बेबाक हो गया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। मल्लिकार्जुन ने मोदी का बाप कह कर राजनीति की दुनिया में माहौल को गर्मा दिया है। बीजेपी ने उन पर कटाक्ष करने में कोई कमी नहीं रहने दी। यहां तक कि गृह मंत्री अमित शाह ने भी इसको लेकर तंज किया। कांग्रेस के लिए हताश होने वाला पल बताया। बीजेपी के मुताबिक कांग्रेस अपनी हार से बौखला उठी है और ऐसे में प्रधानमंत्री को लेकर निजी टिप्पणी करने में पीछे नहीं है।
कांग्रेस की शिष्टाचार-विहीन सोच पर BJP ने की टिप्पणी
आज पटना में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा देश के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के प्रति जिस प्रकार की अमर्यादित और असंसदीय भाषा का प्रयोग किया गया है, वह कांग्रेस के वैचारिक दिवालियापन को दर्शाता है।
राजनीतिक विरोध की भी एक गरिमा होती है, लेकिन सार्वजनिक मंच से स्वर्गीय परिजनों को भाषणों में घसीटना ही अब राहुल गांधी और समूचे विपक्ष का असली ‘संस्कार’ बन चुका है। यह खड़गे जी का व्यक्तिगत बयान नहीं, बल्कि पूरी कांग्रेस की शिष्टाचार-विहीन सोच का प्रकटीकरण है।
जब विपक्ष के पास देश के विकास, नीति और जनकल्याणकारी योजनाओं पर बहस करने के लिए कोई ठोस मुद्दा नहीं बचता, तो वे इसी प्रकार की हताशा और व्यक्तिगत आक्षेपों का सहारा लेते हैं।
देश की जनता इस अमर्यादित राजनीति को भली-भांति देख रही है और समय आने पर इसका करारा जवाब देगी।
— Nitin Nabin (@NitinNabin) October 25, 2026
इसे लेकर भाजपा के नेता नितिन नवीन ने रिएक्ट किया और उन्होंने कहा कि “पटना में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा देश के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के प्रति जिस प्रकार की अमर्यादित और असंसदीय भाषा का प्रयोग किया गया है, वह कांग्रेस के वैचारिक दिवालियापन को दर्शाता है। राजनीतिक विरोध की भी एक गरिमा होती है, लेकिन सार्वजनिक मंच से स्वर्गीय परिजनों को भाषणों में घसीटना ही अब राहुल गांधी और समूचे विपक्ष का असली ‘संस्कार’ बन चुका है। यह खड़गे जी का व्यक्तिगत बयान नहीं, बल्कि पूरी कांग्रेस की शिष्टाचार-विहीन सोच का प्रकटीकरण है।”
मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान को लेकर विपक्ष निशाने पर
इतने पर ही वह नहीं रुके और उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास देश के विकास, नीति और जनकल्याणकारी योजनाओं पर बहस करने के लिए कोई ठोस मुद्दा नहीं बचता, तो वे इसी प्रकार की हताशा और व्यक्तिगत आक्षेपों का सहारा लेते हैं। देश की जनता इस अमर्यादित राजनीति को भली-भांति देख रही है और समय आने पर इसका करारा जवाब देगी।
अमित शाह ने भी कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आज पटना में मोदी जी के पिताजी के बारे में अभद्र टिप्पणी कर सारी मर्यादाएँ तार-तार कर दी हैं।
यह पहली बार नहीं है, जब कांग्रेस पार्टी ने मोदी जी या उनके परिवार को अपशब्द कहे हों। कभी उनकी पूजनीय माताजी के विषय में अपशब्द कहे, कभी उन्हें ‘मौत का सौदागर’ कहा, तो कभी ‘चायवाला’ कहकर उनकी गरीबी का उपहास उड़ाया। राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी हर रोज अभद्रता की सीमाएँ पार करती जा रही है।
बीते 12 वर्षों में लगातार मिल रही चुनावी हार से कांग्रेस पार्टी में हताशा व निराशा इतनी बढ़ चुकी है कि अब उसके पास न कोई नीति बची है, न कोई मुद्दा, बस गाली-गलौज की राजनीति बची है। जनता के बीच जनाधार खो चुकी कांग्रेस, अब अपने कार्यकर्ताओं में भी आधार खोती जा रही है।
जब-जब इन्होंने मोदी जी या उनके परिवार पर घृणित टिप्पणियाँ की हैं, तब-तब जनता ने कांग्रेस को करारा जवाब दिया है।
— Amit Shah (@AmitShah) October 25, 2026
रिएक्ट करते हुए इस बयान पर अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आज पटना में मोदी जी के पिताजी के बारे में अभद्र टिप्पणी कर सारी मर्यादाएं तार-तार कर दी हैं। यह पहली बार नहीं है, जब कांग्रेस पार्टी ने मोदी जी या उनके परिवार को अपशब्द कहे हों। कभी उनकी पूजनीय माताजी के विषय में अपशब्द कहे, कभी उन्हें ‘मौत का सौदागर’ कहा, तो कभी ‘चायवाला’ कहकर उनकी गरीबी का उपहास उड़ाया। राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी हर रोज अभद्रता की सीमाएं पार करती जा रही है।
कांग्रेस की हार को लेकर BJP का तंज
वहीं अमित शाह ने आगे कहा कि “बीते 12 वर्षों में लगातार मिल रही चुनावी हार से कांग्रेस पार्टी में हताशा व निराशा इतनी बढ़ चुकी है कि अब उसके पास न कोई नीति बची है, न कोई मुद्दा, बस गाली-गलौज की राजनीति बची है। जनता के बीच जनाधार खो चुकी कांग्रेस, अब अपने कार्यकर्ताओं में भी आधार खोती जा रही है। जब-जब इन्होंने मोदी जी या उनके परिवार पर घृणित टिप्पणियां की हैं, तब-तब जनता ने कांग्रेस को करारा जवाब दिया है।”
क्या है Mallikarjun Kharge का बयान जिसपर मचा है बवाल
#WATCH | A ruckus broke out during Congress national president Mallikarjun Kharge’s address at the 139th birth anniversary celebration of Dr. Shri Krishna Singh in Patna, Bihar
A person present at the event said that PM Modi would not go anywhere, Kharge responded, “Modi ka baap bhi jayega.”
— ANI (@ANI) October 25, 2026
बता दे कि इस सब विवाद की शुरुआत तब हुई जब रविवार को बिहार के पहले मुख्यमंत्री श्री कृष्ण सिंह की 139वीं जयंती के मौके पर पटना में एक इवेंट में भाषण दे रहे थे। उन्होंने कहा कि हम उन्हें जेल भेजेंगे जिस पर एक दर्शक ने कहा मोदी कहीं नहीं जाएंगे लेकिन कांग्रेस अध्यक्ष इस पर जोर-जोर कर चिल्ला कर जवाब देने लगते हैं और कहते हैं, “मोदी का बाप भी जाएगा”। वीडियो में अभी देखा जा सकता है कि उसके बाद उस शख्स को के साथ मारपीट की जाती है।
वहीं कहा जा रहा है कि भाजपा इस कमेंट के खिलाफ पूरे देश में विरोध प्रदर्शन की योजना बना रही है।







