---Advertisement---

8 साल पहले के मानहानि केस के फैसले से पहले Rahul Gandhi के काफिले के साथ हादसा, गाड़ी के भीषण टक्कर के बाद जानें क्या हुआ

Rahul Gandhi: 8 साल पुराने मामले में पेशी के लिए जा रहे थे कांग्रेस नेता लेकिन रास्ते में उनके काफिले की गाड़ियों के बीच टक्कर हुई। आइए जानते हैं पूरी डिटेल्स क्या है और कोर्ट का क्या फैसला रहा है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 26, 2026 11:57 पूर्वाह्न

Rahul Gandhi
Follow Us
---Advertisement---

Rahul Gandhi: 2018 के एक मानहानि मामले को लेकर सुल्तानपुर जा रहे कांग्रेस नेता के साथ एक भयानक हादसा हुआ जहां कहा जा रहा है कि पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां और एंबुलेंस की भीषण तकरार हो जाती है। ऐसे में कुछ लोगों के चोटिल होने की खबर सामने आ रही है। हालांकि रिपोर्ट में यह भी बताया जा रहा है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी पूरी तरह से सुरक्षित है। हादसे के बावजूद वह सुल्तानपुर कोर्ट पहुंचते हैं। आइए जानते हैं पूरी खबर क्या है जो फिलहाल चर्चा में है।

क्या है राहुल गांंधी का हाल दुर्घटना के बाद

बताया जा रहा है कि राहुल गांधी के काफिले में के बीच भीषण टक्कर के बावजूद कोई ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचा है। किसी के ज्यादा चोटिल होने की खबर सामने नहीं आई है। राहुल गांधी कड़ी सुरक्षा के बीच सुल्तानपुर पहुंचे हैं जहां उनके लिए पुख्ता इंतजाम किए गए थे। उन्हें चाहने वालों की भीड़ देखी गई और उनका जोरदार स्वागत किया गया।

क्या था राहुल गांंधी का विवाद और क्या रहा फैसला

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान दिए गए एक विवादित बयान को लेकर राहुल गांधी पर पिछले 8 साल से लगातार मुश्किलें थीं। जहां भाजपा नेता विजय मिश्रा ने अमित शाह के खिलाफ एक बयान को लेकर उन पर मामला दर्ज किया था। वहीं कहा जा रहा है कि सुल्तानपुर कोर्ट में एमपी-एमएलए मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा ने पक्ष और विपक्ष की दलीलों को सुनने के बाद मामले के फैसले को सुरक्षित रख लिया। रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि सुल्तानपुर डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने राहुल गांधी को को मानहानि केस से बरी किया।

कैसे Rahul Gandhi के काफिले के साथ हुआ हादसा

राहुल गांधी फिलहाल चर्चा में है। भले ही वह एक्सीडेंट में सुरक्षित है लेकिन काफिले की टक्कर और हादसे के बावजूद वह सुल्तानपुर कोर्ट में पेशी के लिए पहुंचे। बता दे कि यह हादसा चार गाड़ियां और एक एंबुलेंस के टक्कर के बीच हुई जिसकी उम्मीद नहीं की गई थी । खतरे की कोई बात नहीं बताई जा रही है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Mallikarjun Kharge

अक्टूबर 26, 2026

Punjab News

अक्टूबर 25, 2026

Punjab News

अक्टूबर 25, 2026

Rashifal 26 October 2026

अक्टूबर 25, 2026

Bhagwant Mann

अक्टूबर 25, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 25, 2026