---Advertisement---

MP Budget Session 2023: जीतू पटवारी के निलंबन पर भड़के कमलनाथ, बोले- स्पीकर की कार्रवाई अलोकतांत्रिक, उठाएंगे ये कदम

कल गुरुवार 2 मार्च 2023 को स्पीकर गिरीश गौतम द्वारा जीतू पटवारी के सदन से हुए निलंबन को लेकर कांग्रेस नेता कमलनाथ ने स्पीकर के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने सदन के स्पीकर गिरीश गौतम का ये कदम पूरी तरह अलोकतांत्रिक बताया और कहा कि पार्टी आज स्पीकर गौतम के खिलाफ एक अविश्वास प्रस्ताव लेकर आएगी।

Avatar of Hemant Vatsalya

By: Hemant Vatsalya

Published: मार्च 3, 2023 12:53 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

MP Budget Session 2023: एमपी विधानसभा का बजटसत्र 2023 शुरु हो चुका है। सत्र का चौथा दिन भी आज काफी हंगामेदार रहा। आज सुबह जैसे ही सदन की कार्यवाही शुरु हुई, कल गुरुवार 2 मार्च 2023 को स्पीकर गिरीश गौतम द्वारा जीतू पटवारी के सदन से हुए निलंबन को लेकर कांग्रेस सहित विपक्ष ने स्पीकर के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व सीएम कमलनाथ ने कहा कि स्पीकर का ये कदम पूरी तरह अलोकतांत्रिक है और पार्टी आज स्पीकर गौतम के खिलाफ एक अविश्वास प्रस्ताव लेकर आएगी।

जानें क्या है मामला

आपको बता दें कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी ने सीएम शिवराज और उनकी पत्नी पर अप्रत्यक्ष तौर पर मर्यादाहीन बयान दिया था। राज्यपाल के अभिभाषण पर बोलते हुए पटबारी ने जामनगर गुजरात में बन रहे मुकेश अंबानी के निजी जू के लिए इंदौर के जू से दिए गए बाघ और शेर देने पर सीएम शिवराज पर टिप्पणी की थी। इसी बात पर नरोत्तम मिश्रा तथा पटवारी में आपस में भिड़ गए और मिश्रा ने इस संबंध में पटवारी को झूठा बताते हुए सारे कागजात सदन के पटल पर रखने को अड़ गए थे। पटवारी ने जब कागज सदन में प्रस्तुत किए तो स्पीकर गौतम ने उनके बयान और दस्तावेजों में अंतर बताया। विवाद बढ़ा तो मिश्रा ने पटवारी के खिलाफ निलंबन का प्रस्ताव रखा उनसे सदन में खेद जताने को कहा लेकिन वह अड़े रहे। इसी को आधार बनाकर सदन के स्पीकर गिरीश गौतम ने पटवारी को इस पूरे सत्र के लिए निलंबित कर दिया था। जिसका निलंबन प्रस्ताव संसदीय कार्यमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने किया था।

ये भी पढ़ें: AAP In MP Election 2023: इस दिन से  CM Mann संग MP के चुनावी रण में उतरेंगे CM Kejriwal, जानें कितने सीटों पर लड़ेंगे चुनाव

क्या बोले कमलनाथ

पटवारी पर की गई कार्यवाही पर पूर्व सीएम कमलनाथ ने कहा कि विधायक पटवारी ने राज्यपाल के अभिभाषण के कई मुद्दे उठाए कई का जबाव सदन में दिया। किन्तु यह कार्रवाई पहले से तय थी। सदन के अध्यक्ष से निष्पक्षता की उम्मीद की जाती है। पटवारी के निलंबन ने यह सिद्ध कर दिया कि वे हमारी आबाज दबाना चाहते हैं। वो नहीं चाहते कि हम उनके खुलासे करें। स्पीकर गिरीश गौतम का ये कदम पूरी तरह अलोकतांत्रिक है और पार्टी आज स्पीकर गौतम के खिलाफ एक अविश्वास प्रस्ताव लेकर आएगी।

ये भी पढ़ें: Umesh Pal Murder Case में माफिया अतीक की बीवी फरार, जानें क्या है प्रशासन का बुलडोजर

Avatar of Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya Sharma DNP INDIA HINDI में Senior Content Writer के रूप में December 2022 से सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने Guru Jambeshwar University of Science and Technology HIsar (Haryana) से M.A. Mass Communication की डिग्री प्राप्त की है। इसके साथ ही उन्होंने Delhi University के SGTB Khalasa College से Web Journalism का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है। पिछले 13 वर्षों से मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 31 August 2026

अगस्त 30, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 30, 2026

Jharkhand News

अगस्त 30, 2026

PM Modi Uzbekistan Visit

अगस्त 30, 2026

Rain Alert 30 August 2026

अगस्त 29, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 29, 2026