CM Mohan Yadav: मध्य प्रदेश के दतिया में आज सुरक्षा व्यवस्था चाकचौबंध नजर आई। इसकी प्रमुख वजह रहा सीएम मोहन यादव का दतिया दौरा। दरअसल, सीएम मोहन यादव आज दतिया के भांडेर पहुंचे जहां उन्होंने अन्नदाताओं से संवाद किया। इस खास अवसर पर मुख्यमंत्री ने 62 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया है। सीएम मोहन यादव ने भांडेर में आयोजित राज्य स्तरीय किसान सम्मेलन में सहभागिता कर कई ऐलान भी किए हैं जिसका आने वाले समय में सीधा लाभ किसान से लेकर छात्र, महिला, व्यवसायी समेत अन्त तमाम वर्गों तक पहुंचना तय है।
राज्य स्तरीय किसान सम्मेलन में शामिल हुए CM Mohan Yadav
दतिया के भांडेर में आयोजित राज्य स्तरीय किसान सम्मेलन में आज सीएम मोहन यादव भी शामिल हुए हैं।
LIVE: भांडेर, जिला दतिया में आयोजित ‘राज्य स्तरीय किसान सम्मेलन’ में सहभागिता https://t.co/86K3nQbT9w
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) March 24, 2026
इस खास अवसर पर मुख्यमंत्री ने अन्नदाताओं से संवाद कर उनकी परेशानी सुनी है। उन्होंने मौके पर ही अधिकारियों को समस्याओं का निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया है। मुख्यमंत्री ने भांडेर में 62 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों का भूमि पूजन एवं लोकार्पण कर लोगों को सौगात भी दी है। इसमें रामगढ़ माता मंदिर के पास विश्राम गृह, रतनगढ माता मंदिर पर 33-11 के.व्ही. उपकेन्द्र स्थापना भाण्डेर में 50-50 सीटर बालक एवं बालिका छात्रावास भवन आदि जैसे सौगात शामिल हैं।
दतियावासियों को मिली कई अहम सौगात!
सीएम मोहन यादव ने आज भांडेर में राज्य स्तरीय किसान सम्मेलन को संबोधित कर दतियावासियों को कई बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल से 10 से अधिक विकास कार्यों का लोकार्पण किया है। इसमें पीजी कॉलेज दतिया में विज्ञान संकाय भवन एवं कैंटीन निर्माण, माता रतनगढ़ समग्र विकास योजना अंतर्गत यात्री निवास, पुलिस लाइन में रक्षित निरीक्षक कार्यालय, संदीपनी उत्कृष्ट विद्यालय भांडेर, ततारपुर स्टेडियम, पंडोखर धाम एवं रामगढ़ माता मंदिर के पास विश्राम गृह शामिल हैं। इससे इतर कई परियोजनाओं का शिलान्यास भी हुआ है जिसे दतिया वासियों के लिए सौगात माना जा रहा है।






