---Advertisement---

MP में Phonepe पर गरमाई राजनीति, कांग्रेस ने डिजिटल पेमेंट ऐप को दी ये चेतावनी, सवालों पर मांगा स्पष्टीकरण

MP News: मध्य प्रदेश में चल रहे पोस्टर वॉर के बीच डिजिटल पेमेंट एप फोन Phonepe की एंट्री हो गई है। कांग्रेस ने फोन-पे को कार्रवाई की चेतावनी दी है।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: जून 30, 2023 3:21 अपराह्न | Updated: जून 30, 2023 3:56 अपराह्न

MP Poster War
Follow Us
---Advertisement---

MP News: मध्य प्रदेश में चल रहे पोस्टर वॉर के बीच डिजिटल पेमेंट एप फोन Phonepe की एंट्री हो गई है। ऐसा कहना गलत नहीं होगी की इन दिनों MP की राजनीति में सिर्फ फोन पे ही छाया हुआ है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ लगाए गए पोस्टर पर कड़ी आपत्ति के बाद अब कांग्रेस ने फोन-पे से सवाल पूछा है। कांग्रेस ने फोन-पे द्वारा किए गए सवालों और दी गई चेतावनी पर स्पष्टीकरण मांगा है। इतना ही नहीं कांग्रेस ने उल्टा फोन-पे पर ही कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। कांग्रेस ने पोन-पे पर दल विशेष को फायदा पहुंचाने के आरोप भी लगाए हैं।

कांग्रेस ने Phonepe से पूछे सवाल

कांग्रेस ने ट्विटर पर Phonepe की तरफ से दी गई चेतावनी का जवाब देते हुए लिखा, ” प्रिय फोन पे टीम, आप किस पोस्टर या बैनर की बात कर रहे हैं, कृपया उल्लेखित/स्पष्ट करें, सार्वजनिक करें। क्या फोन पे अपने अधीन ट्रांसफर होने वाले पैसों के उपयोग के लिये भी उत्तरदायी है ? क्या आप फोन पे के उपयोग/दुरूपयोग के मामले को भविष्य में मॉनिटर करेंगे और सुनिश्चित करेंगे कि आपके ऐप के माध्यम से ट्रांसफर किया गया पैसा कभी भी रिश्वत या भ्रष्टाचार के लिये उपयोग नहीं किया जायेगा।

कांग्रेस ने आगे लिखा, “क्या आप प्रमाणित करेंगे कि मध्यप्रदेश में भ्रष्टाचार नहीं है, और यदि है तो उसकी दर क्या है ? आपके ऐप के माध्यम से मध्यप्रदेश में रिश्वत नहीं ली जाती है। क्या आपके किसी पदाधिकारी ने बीजेपी के किसी नेता/सरकार से पिछले 7 दिनों में कोई संवाद नहीं किया है? कृपया स्पष्टता और पारदर्शिता के साथ आयें अन्यथा आपके इस ट्वीट को राजनीति से प्रेरित और एक दल विशेष को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य में गिना जायेगा और आपके विरूद्ध वैधानिक कार्रवाई की जायेगी।”

क्या है मामला ?

बता दें कि मध्यप्रदेश में इन दिनों पोस्टर वॉर चल रहा है। कुछ दिनों पहले CM शिवराज सिंह चौहान के विरोध में कुछ पोस्टर लगाए गए थे। जिसमें CM शिवराज की फोटो के साथ Phonepe का ऑफिशियल लोगो और ट्रेडमार्क था। पोस्टर में एक पेमेंट क्यू आर कोड भी लगाया गया था। जिस पर फोन-पे ने कड़ा ऐतराज जताते हुए कांग्रेस से उनका Logo हटाने को कहा था। फोन-पे ने इस पर एक ट्वीट कर अपनी नाराजगी जाहिर की थी। जिसके बाद कांग्रेस ने उल्टा फोन-पे को कार्रवाई की चेतावनी दी है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Pan Masala Packaging

अगस्त 12, 2026

Jharkhand Protest

अगस्त 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

कल का मौसम 12 August 2026

अगस्त 11, 2026