निवेश के साथ स्पोर्ट्स हब बन रहा MP! गांव से ग्लोबल मंच तक खिलाड़ियों को अवसर उपलब्ध करा तस्वीर बदल रही Mohan Yadav सरकार

सीएम Mohan Yadav के नेतृत्व वाली सरकार की कुशल नीतियों का असर है कि मध्य प्रदेश स्पोर्ट्स हब के रूप में उभर रहा है। यहां खिलाड़ियों के लिए सभी अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं जिसका सकारात्मक असर देखने को मिला है।

Mohan Yadav

Picture Credit: गूगल (सांकेतिक तस्वीर)

Mohan Yadav: कुशल नीतियों और दृढ़ विश्वास की देन है कि आज मध्य प्रदेश की तस्वीर हर जगत में बदली है। उद्योग से लेकर निवेश, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि समेत तमाम जगत में सूबा नित नए कीर्तिमान गढ़ रहा है। सीएम मोहन यादव के नेतृत्व में मध्य प्रदेश स्पोर्ट्स हब बनकर भी उभर रहा है। सीएम मोहन यादव की सरकार गांवों से लेकर ग्लोबल मंच तक खिलाड़ियों को अवसर उपलब्ध कराकर तस्वीर बदलने का काम कर रही है। इससे निवेश के साथ राज्य स्पोर्ट्स हब बनकर उभरा है। मध्य प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से आने वाले खिलाड़ी लगातार इसका लाभ उठा रहे हैं।

खिलाड़ियों को अवसर उपलब्ध करा तस्वीर बदल रही Mohan Yadav सरकार

मध्य प्रदेश की बीजेपी सरकार राज्य के विभिन्न हिस्सों से आने वाले खिलाड़ियों को अवसर उपलब्ध करा कर सूबे की तस्वीर बदल रही है।

सीएम मोहन यादव की सरकार द्वारा खिलाड़ियों के लिए आधुनिक स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर का विस्तार किया जा रहा है। सूबे में 18 खेलों में प्रशिक्षण के लिए अभी 11 खेल अकादमियां संचालित हो रही हैं। हर खिलाड़ी को इंटरनेशनल लेवल ट्रेनिंग के साथ एक्सपर्ट कोचिंग और अत्याधुनिक सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं। मोहन यादव की सरकार राज्य के गांवों से लेकर ग्लोबल मंच तक खिलाड़ियों को सुनहरे अवसर उपलब्ध कराकर मध्य प्रदेश को स्पोर्ट्स हब के रूप में उभरने का मौका दे रही है।

निवेश के साथ स्पोर्ट्स हब बन रहा मध्य प्रदेश!

कुशल नीतियों औक दृढ़ संकल्प का असर है कि मध्य प्रदेश ने निवेश जगत में नई ऊंचाइयां हासिल की हैं। वर्ष 2025-26 में ये सूबा देश के प्रमुख निवेश केंद्र के रूप में बनकर उभरा है। यहां 30 लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। आईटी और स्टार्टअप के क्षेत्र में भी मध्य प्रदेश नित नए आयाम स्थापित कर रहा है। इसके साथ ही सीएम मोहन यादव की सरकार राज्य के स्पोर्ट्स हब के रूप में उभरने का मौका दे रही है। इसका असर ये है कि खिलाड़ियों के लिए संभावनाओं के द्वार खुल रहे हैं और प्रदेश की साख मजबूत हो रही है।

Exit mobile version