---Advertisement---

कृषि के साथ डेयरी और रेडीमेड गारमेंट्स जगत में महिलाओं को सशक्त कर रही Mohan Yadav सरकार! ‘लखपति दीदी पहल’ ऐसे संवार रही जिंदगी

सीएम Mohan Yadav के नेतृत्व वाली मध्य प्रदेश सरकार महिलाओं को सशक्त करने की दिशा में कदम बढ़ा रही है। इस क्रम में लखपति दीदी पहल का खास योगदान है जो महिलाओं के लिए अवसरों के द्वार खोल रहा है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अप्रैल 18, 2026 5:37 अपराह्न

Mohan Yadav
Follow Us
---Advertisement---

Mohan Yadav: महिलाओं को सशक्त करने की दिशा में मध्य प्रदेश सरकार फ्रंटफुट से मोर्चा संभाल रही है। लाडली बहना योजना का लाभ लाखों महिलाओं तक पहुंचाना इस बात का पुख्ता प्रमाण है। सीएम मोहन यादव का स्पष्ट कहना है कि राज्य में महिलाओं की दशा-दिशा सुधारने के लिए नीतियां बनाई जाएं।

इसी क्रम में ‘लखपती दीदी पहल’ का असर नजर आ रहा है। आलम ये है कि आज मध्य प्रदेश में 12.49 लाख महिलाएं ‘लखपति दीदी’ बनकर सूबे के आर्थिक बदलाव की नई कहानी लिख रही हैं। सीएम मोहन यादव की सरकार महिलाओं को कृषि, डेयरी और रेडिमेड गारमेंट्स जैसे क्षेत्र में अवसर उपलब्ध कराकर उन्हें सशक्त कर रही है।

महिलाओं को सशक्त कर रही Mohan Yadav सरकार!

मध्य प्रदेश सरकार महिलाओं को सशक्त करने की दिशा में काम कर रही है। इस कड़ी में तमाम तरह की योजनाएं संचालित हैं। सरकार की ओर से लखपति दीदी पहल की शुरुआत हुई है जो महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त कर रही है। इसकी मदद से आधी आबादी को कृषि, डेयरी, और रेडीमेड गारमेंट्स जैसे क्षेत्रों में काम करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

आधी आबादी को आवश्यकतानुसार प्रशिक्षित भी किया जा रहा है। स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में तमाम प्रयास किए जा रहे हैं। सीएम मोहन यादव की सरकार ने महिलाओं को आधुनिक खेती के लिए 34 ड्रोन भी उपलब्ध कराए हैं। ये सारे प्रयास महिलाओं को सशक्त करने की दिशा में किए जा रहे हैं।

‘लखपति दीदी’ पहल संवार रही महिलाओं की जिंदगी!

राज्य में लखपति दीदी पहल महिलाओं की जिंदगी संवारने का काम कर रही है। अब तक 12.49 लाख महिलाएं ‘लखपति दीदी’ बनकर मध्य प्रदेश के विकास का नया अध्याय लिख रही हैं। सीएम मोहन यादव इस संख्या को बढ़ाने का लक्ष्य रखते हैं। इसे अगले 2 वर्षों में बढ़ाकर 16.41 लाख परिवारों तक लाभ पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है।

सरकार की ये पहले लाखों महिलाओं का जीवन संवार रही है। इसकी मदद से महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त हो पा रही हैं। इतना ही नहीं, महिलाओं को प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। कृषि से लेकर व्यवसाय, डेयरी समेत अन्य तमाम जगत में अवसरों के द्वार खोले जा रहे हैं। ये दर्शाता है कि कैसे सीएम मोहन यादव की सरकार आधी आबादी को सशक्त कर रही है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sonam Wangchuk

जुलाई 24, 2026

Punjab News

जुलाई 23, 2026

Punjab News

जुलाई 23, 2026

Arvind Kejriwal

जुलाई 23, 2026

 Punjab News

जुलाई 23, 2026

कल का मौसम 24 July 2026

जुलाई 23, 2026