---Advertisement---

MP News: खुशखबरी! भोपाल में 19 मई को निशुल्क जांच शिविर का आयोजन, जानें कैसे मरीजों को मिलेगा फायदा

MP News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में स्थित गुरु नानक चैरिटेबल मेडिकल सेंटर, गुरुद्वारा कॉम्प्लेक्स टी.टी.नगर की ओर से 19 मई यानी रविवार को निशुल्क जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मई 18, 2024 3:46 अपराह्न

MP News
Follow Us
---Advertisement---

MP News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में स्थित गुरु नानक चैरिटेबल मेडिकल सेंटर, गुरुद्वारा कॉम्प्लेक्स टी.टी.नगर की ओर से 19 मई यानी रविवार को निशुल्क जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसके तहत प्रदेश के विभिन्न हिस्सों के मरीज विभिन्न चिकित्सा विभागों के 26 डॉक्टरों से निशुल्क परामर्श लेकर अपना इलाज करा सकते हैं।

संस्था द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार जांच शिविर में मरीजों के लिए मधुमेह, थायराइड एवं अन्य कुछ जांच मुफ्त में उपलब्ध कराए जाएंगे जिससे मरीजों के पैसों की बचत भी हो सकती है। इस निशुल्क मेडिकल कैंप में इलाज के लिए मरीज अपना पंजीरण करा कर स्वास्थ्य सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।

निशुल्क जांच शिविर

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में गुरु नानक चैरिटेबल मेडिकल सेंटर की ओर से निशुल्क जांच शिविर का आयोजन किया गया है। दरअसल 19 मई को ही बैसाखी का पर्व खालसा सिरजना दिवस मानया जाना है। ऐसे में भोपाल के गुरु नानक चैरिटेबल मेडिकल सेंटर में भी इसे धूमधाम से मनाया जाएगा और साथ ही निशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन कर मरीजों को इलाज मुहैया कराई जाएगी। ध्यान देने योग्य बात ये है कि हेल्थ कैंप की शुरूआत सुब 9 बजे से शुरू होगी जो कि दोपहर 2 बजे तक चलेगी।

मरीजों को मिलेगा लाभ

भोपाल में आयोजित किए गए फ्री मेडिकल कैंप में जाने वाले मरीजों को लाभ मिल सकेगा। दरअसल गुरु नानक चैरिटेबल मेडिकल सेंटर में सामान्य बिमारियों के इलाज के अलावा ECG तथा ब्रेम स्पाइन रोग के मरीजों की भी जेंच हो सकेगी। इसके लिए अलग से डॉक्टर्स की टीम को बुलाया जाएगा। ऐसे में गंभीर बिमारियों से ग्रसित मरीज भी यहां पहुंच कर अपने बिमारी की मुफ्त जांच करा कर मुफ्त में दवाइयां पा सकते हैं जिससे उनके कीमती पैसों की बचत हो सकती है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 24, 2026

Rain Alert 25 October 2026

अक्टूबर 24, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 24, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 24, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 24, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 24, 2026