---Advertisement---

MP News: पेशाब कांड के बाद मध्य प्रदेश से आया दिल दहला देने वाला मामला, कुत्ते ने जरा सा भौंका तो युवक ने लटका दिया फांसी पर

MP News: आपने अक्सर लोगों के मुँह से ये बात जरूर सुनी होगी कि “इंसान दिन-प्रतिदिन अब जानवर से भी बदतर होता चला जा रहा है। उसे सही और गलत में पहचान करना मुश्किल हो रहा है।” दरअसल मध्य प्रदेश से दिल को झकझोर देने वाली एक खबर आ रही है।  यहां एक सनकी आदमी ...

Read more

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: जुलाई 5, 2023 4:28 अपराह्न

MP News
Follow Us
---Advertisement---

MP News: आपने अक्सर लोगों के मुँह से ये बात जरूर सुनी होगी कि “इंसान दिन-प्रतिदिन अब जानवर से भी बदतर होता चला जा रहा है। उसे सही और गलत में पहचान करना मुश्किल हो रहा है।” दरअसल मध्य प्रदेश से दिल को झकझोर देने वाली एक खबर आ रही है।  यहां एक सनकी आदमी ने एक कुत्ते को फांसी पर लटका दिया है। और वो भी सिर्फ इसलिए क्योंकि कुत्ता उसे आते-जाते समय उसको भौकता था। इसके बाद जैसे ही फांसी पर लटके हुए कुत्ते का फोटो इंटरनेट पर वायरल होता है। मध्य प्रदेश पुलिस सनकी आरोपी के खिलाफ केस (FIR) दर्ज कर लेती है। 

फांसी पर लटके कुत्ते का फोटो हुआ वायरल

मध्य प्रदेश में एक आदिवासी युवक के ऊपर भाजपा नेता का पेशाब करने वाला वीडियो का मामला अभी ठंडा नहीं हुआ कि इधर एक और इमेज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला मध्य प्रदेश के इंदौर शहर का है। जहां एक बच्चा लाल यादव नाम के एक सनकी शख्स ने एक कुत्ते को फांसी पर चढ़ा दिया। जिसके बाद पल भर में ही कुत्ते की मौत हो जाती है। दरअसल आरोपी की मानें तो यह कुत्ता उसको आते जाते समय भौकता था। इस पर गुस्साए सनकी युवक (बच्चा लाल यादव) ने उसे रस्सी में लटका कर मौत के घाट उतार दिया। इतने में उस कुत्ते की फोटो किसी ने खींच ली जो, कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दर्ज की FIR

जानकारी के मुताबिक जैसे ही इस घटना का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, तो पशु प्रेमियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। वहीं बाणगंगा थाने पहुंचकर पुलिस को जानकारी देते हुए ‘पीपुल फॉर एनिमल’ के अध्यक्ष ने बताया कि एक फोटो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमे एक कुत्ते को रस्सी से बढ़कर लटकाया गया है। वह कुत्ता मृत अवस्था में दीख रहा है। इसके बाद पुलिस पशु एक्ट के तहत FIR दर्ज करती है और मामले की छानबीन में लग जाती है। 

फांसी वाली जगह के मालिक ने क्या सूचना दी ?

ख़बरों की मानें तो जिस जगह कुत्ते को फांसी पर लटकाया गया था, उस घर के माकन मालिक ने बताया – “अत्यघिक गर्मी पड़ने के कारण कुत्ते को छत पर बाधा गया था। ऐसे में जब वह रात में भागना चाहा तो वह छत से गिर गया और उसकी लटक कर मृत्यु हो गयी।”  

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।  

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अगस्त 30, 2026

Punjab News

अगस्त 30, 2026

कल का मौसम 31 August 2026

अगस्त 30, 2026

Rain Alert 31 August 2026

अगस्त 30, 2026

Lucknow News

अगस्त 30, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 30, 2026