---Advertisement---

MP News: ‘इंडिया’ गठबंधन की भोपाल में होने वाली रैली हुई रद्द, पूर्व सीएम कमलनाथ ने दिया बड़ा अपडेट

MP News: मध्य प्रदेश के भोपाल में होने वाली इंडिया गठबंधन की रैली रद्द हो गई है। कांग्रेस नेता और एमपी सीएम कमलनाथ ने इसकी जानकारी देते हुए बड़ी बात कही।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: सितम्बर 16, 2023 6:05 अपराह्न

MP News
Follow Us
---Advertisement---

MP News: ‘इंडिया’ गठबंधन (I.N.D.I.A ) यानी इंडियन नेशनल डेवलपमेंट इंक्लूसिव अलायंस जब से बना है, तभी से कुछ न कुछ नया अपडेट जारी है। इंडिया गठबंधन आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर अपनी तैयारियां शुरू कर चुका है। मगर इस बीच इंडिया गठबंधन के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक, मध्य प्रदेश (MP News) के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए इंडिया गठबंधन भोपाल में अपनी रैली आयोजित करने वाला था, जो अब रद्द हो गई है।

कमलनाथ ने दी ये जानकारी

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमलनाथ ने कहा कि भोपाल में होने वाली रैली रद्द हो गई है। मगर फिलहाल ये साफ नहीं हो पाया है कि भोपाल रैली रद्द होने की क्या वजह है।

रणदीप सुरजेवाला ने कही ये बात

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने भोपाल में मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि इंडिया गठबंधन की रैली अब भोपाल में नहीं होने वाली है। उन्होंने कहा कि रैली रद्द हो गई है। वहीं, मध्यप्रदेश चुनाव प्रभारी और दिग्गज कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने भी कहा था कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ही बैठक के बाद रैली तय करेंगे। अभी रैली पर कुछ तय नहीं हुआ है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

हरपाल सिंह चीमा

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026