---Advertisement---

MP News: Jyotiraditya Scindia की मां Madhavi Raje सिंधिया के निधन से पसरा मातम, कई दिग्गजों ने जताया शोक

MP News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर रियासत की राजमाता माधवी राजे सिंधिया का आज निधन हो गया। उनके निधन से मध्य प्रदेश समेत देश के विभिन्न हिस्सों में मातम फैल गया है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मई 15, 2024 2:04 अपराह्न

MP News
Follow Us
---Advertisement---

MP News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर रियासत की राजमाता माधवी राजे सिंधिया का आज निधन हो गया। उनके निधन से मध्य प्रदेश समेत देश के विभिन्न हिस्सों में मातम फैल गया है। केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां के निधन पर एमपी के साथ देश के कई दिग्गज नेताओं ने शोक संदेश जारी किए हैं।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव व पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से माधवी राजे सिंधिया के निधन पर शोक जताया है। इनके अलावा भी प्रदेश के कई दिग्गज नेताओं ने माधवी राजे सिंधिया के निधन को लेकर दुख प्रकट किया है।

Madhavi Raje सिंधिया का निधन

केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां व पूर्व कैबिनेट मंत्री माधवराव सिंधिया की पत्नी माधवी राजे सिंधिया का आज देर सुबह निधन हो गया। उन्हें इलाज के लिए राजधानी दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था जहां उन्होंने आज अपनी अंतिम सांस ली।

कई दिग्गज नेताओं ने जताया शोक

ग्वालियर रियासत से आने वाली राजमाता माधवी राजे सिंधिया के निधन पर कई दिग्गज नेताओं ने शोक संदेश जारी किया है।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से शोक संदेश जारी कर लिखा कि “मां जीवन का आधार होती हैं और राजमाता का जाना जीवन की अपूरणीय क्षति है। बाबा महाकाल से दिवंगत पुण्य आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान और परिजनों को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करता हूँ।”

मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने शोक संदेश जारी करते हुए कहा कि “श्रद्धेय राजमाता माधवी राजे सिंधिया जी के देवलोकगमन का समाचार अत्यंत दु:खद है। मां का जाना जीवन की अपूरणीय क्षति है। दु:ख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं ज्योतिरादित्य सिंधिया व उनके परिवार के साथ हैं।”

इसके अलावा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी व पूर्व सीएम कमलनाथ और दिग्विजय सिंह ने भी माधवी राजे सिंधिया के निधन पर शोक संदेश जारी किया है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Anurag Dhanda

फ़रवरी 12, 2026

Ganga Expressway

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026