---Advertisement---

MP News: CM Rise Yojana से नया कीर्तिमान हासिल कर रही Mohan Yadav की सरकार, जानें कैसे छात्रों को मिल रहा फायदा?

MP News: मध्य प्रदेश में सीएम मोहन यादव की सरकार शिक्षा के क्षेत्र में व्यापक बदलाव कर नया मुकाम हासिल कर रही है। इसी क्रम में राज्य सरकार के सीएम राइज योजना (CM Rise Yojana) को लेकर खूब खबरें बन रही हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जुलाई 8, 2024 5:44 अपराह्न

MP News
Follow Us
---Advertisement---

MP News: मध्य प्रदेश में सीएम मोहन यादव की सरकार शिक्षा के क्षेत्र में व्यापक बदलाव कर नया मुकाम हासिल कर रही है। इसी क्रम में राज्य सरकार के सीएम राइज योजना (CM Rise Yojana) को लेकर खूब खबरें बन रही हैं। MP सरकार ने इस योजना की शुरुआत राज्य के विभिन्न हिस्सों से आने वाले छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने लिए किया है।

MP सरकार (MP News) अपने इस खास योजना की मदद से नया कीर्तिमान भी हासिल कर रही है। जानकारी के मुताबिक जल्द ही 150 सीएम राइज विद्यालय नए भवनों में संचालित होंगे और जिसके लिए बजट में करोड़ो का प्रावधान दिया गया है। MP के विभिन्न हिस्सों में सीएम राइज स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जा रही है जिससे उनका भविष्य सुनहरा हो सकेगा।

MP सरकार की खास मुहिम

मध्य प्रदेश में शिक्षा के स्तर को बढ़ावा देने और इसकी गुणवत्ता बेहतर करने के लिए मध्य प्रदेश सरकार के शिक्षा विभाग ने सीएम राइज स्कूलों की शुरुआत की। इसके तहत आधुनिक शिक्षा को बढ़ावा दिया जा सकेगा और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार किया जा सकेगा।

मध्य प्रदेश सरकार की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक CM Rise Yojana के तहत पूरे MP में 9200 स्कूल खोले जाएंगे। राज्य सरकार द्वारा खोले गए इन स्कूलों में बैंकिंग, अकाउंट, डिजिटल स्टूडियो, कैफेटेरिया, थिंकिंग एरिया, जिम, स्विमिंग पूल आदि सुविधाएं भी उपलब्ध होगी। मध्य प्रदेश सरकार का दावा है कि इससे शिक्षा के क्षेत्र में नया रिकॉर्ड स्थापित किया जा सकेगा।

CM Rise Yojana के लिए बजट का प्रावधान

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा जून 2021 में शुरू की गई CM Rise Yojana सरकार के लिए ड्रीम मिशन के समान है। सीएम मोहन यादव की सरकार ने बीते दिनों MP के बजट सत्र के दौरान सीएम राइज स्कूलों के लिए 2024-25 में 2737 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान दिया है। इसके तहत 150 सीएम राइज विद्यालयों को जल्द ही नवीन भवन में संचालित किया जा सकेगा।

मध्य प्रदेश सरकार के शिक्षा विभाग की ओर से स्पष्ट किया गया है कि सीएम राइज स्कूल में 1 किमी से अधिक दूर रह रहे छात्रों को प्राथमिक शाला उपलब्ध कराई जाएगी। वहीं स्कूल से 2 किमी से ज्यादा दूर रह रहे अन्य कक्षा के विद्यार्थियों के लिए परिवहन की व्यवस्था भी लागू की गई है। दावा किया जा रहा है कि शिक्षा विभाग के इस खास योजना से सीएम मोहन यादव की सरकार नया कीर्तिमान हासिल कर रही है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Fog Alert 13 Feb 2026

फ़रवरी 12, 2026