---Advertisement---

MP News: उज्जैन में भारी बारिश के कारण डूबे नजर आए रामघाट के मंदिर, सभी स्कूलों के लिए जारी किए गए अवकाश के निर्देश

MP News: मध्य प्रदेश में इन दिनों भीषण बारिश का दौर जारी है। इस दौरान भारी बारिश का ये क्रम सूबे के विभिन्न हिस्सों में अपना कहर बरसा है। खबर है कि इस भीषण बारिश के कारण शिप्रा नदी का जल स्तर लगातार बढ़ रहा है कि और नदी उफान पर है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: सितम्बर 16, 2023 12:51 अपराह्न

MP News
Follow Us
---Advertisement---

MP News: मध्य प्रदेश में इन दिनों भीषण बारिश का दौर जारी है। इस दौरान भारी बारिश का ये क्रम सूबे के विभिन्न हिस्सों में अपना कहर बरसा है। खबर है कि इस भीषण बारिश के कारण शिप्रा नदी का जल स्तर लगातार बढ़ रहा है कि और नदी उफान पर है। इस बढ़ते जलस्तर से रामघाट के कई मंदिर डूब गए हैं। बता दें कि मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में बीते शाम से ही भारी बारिश का क्रम जारी है। इसको लेकर मौसम विभाग ने आज और कल के लिए बारिश को लेकर चेतावनी जारी किया है।

इसके अतिरिक्त शिप्रा नदी के बढ़ते जलस्तर और जलजमाव को देखते हुए उज्जैन में सभी शासकीय और निजी स्कूलों के लिए अवकाश की घोषणा कर दी गई है। इसकी घोषणा स्वयं उज्जैन के कलेक्टर ने की है।

डूबे नजर आए रामघाट के मंदिर

बता दें कि भारी बारिश के कारण शिप्रा नदी उफान पर है। इससे नदी के जलस्तर में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। समाचार एजेंसी एएनआई द्वारा जारी किए रिपोर्ट को देखें तो नजर आएगा कि शिप्रा नदी के रामघाट पर स्थित ज्यादातर मंदिर इस बढ़ते जलस्तर की चपेट में आने से डूब गए हैं। वहीं बड़नगर रोड पर स्थित बड़े पुल से करीब 2 फ़ीट नीचे पानी का प्रवाह जारी है। बता दें कि यहां बारिश का क्रम बीते शाम से ही जारी है जिसके परिणाम स्वरुप शिप्रा नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी हुई है और रामघाट पर स्थित सभी मंदिर डूबे हैं। इसको लेकर प्रशासन भी सतर्क नजर आ रहा है और सभी शासकीय व निजी स्कूलों के लिए अवकाश की घोषणा की गई है।

जारी रहेगा भारी बारिश का कहर

बता दें कि मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश का कहर जारी रहेगा। इसको लेकर मौसम विभाग ने अपना रिपोर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों के लिए आज और कल भारी बारिश की आशंका जताई है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि बारिश के इस बढ़ते क्रम से शिप्रा नदी का जलस्तर और बढ़ सकता है जिसके परिणाम स्वरुप जलजमाव व घाट के मंदिरों पर पानी और ज्यादा होने की संभावना है। बता दें कि बीते दिन भी मौसम विभाग ने यहां के लिए अलर्ट जारी किया था।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Chhattisgarh Viral Video

जून 24, 2026

Rain Alert 23 June 2026

जून 22, 2026

Rain Alert 20 June 2026

जून 19, 2026

Rain Alert 19 June 2026

जून 18, 2026

Rain Alert 18 June 2026

जून 17, 2026

Heatwave Alert 9 June 2026

जून 8, 2026