---Advertisement---

Shivpuri Accident News: BJP विधायक के बेटे का रौला! बीच सड़क THAR से बाइक सवारों को उड़ाया; यूजर बोले ‘वीआईपी वाद देश की..’

Shivpuri Accident News: मध्य प्रदेश के शिवपुरी में बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी के बेटे दिनेश लोधी पर बाइक सवार तीन युवकों को कुचलने के आरोप लगे हैं। इसको लेकर स्थानीय स्तर पर आक्रोश नजर आ रहा है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अप्रैल 17, 2026 3:22 अपराह्न

Shivpuri Accident News
Follow Us
---Advertisement---

Shivpuri Accident News: मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले से एक बड़ी घटना सामने आई है जिसने देश में वीआईपी वाद को फिर सवालों में खड़ा किया है। खबरों की मानें तो शिवपुरी के पिछोर विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी की थार से तीन बाइक सवार और दो महिला घायल हुई हैं।

बीजेपी विधायक के सुपुत्र दिनेश लोधी पर महिलाओं और बाइक सवार युवकों को कुचलने का आरोप है। हैरानी की बात ये है कि इतने गंभीर आरोपों के बाद भी बीजेपी विधायक के बेटे का रौला देखने को मिला। दिनेश लोधी गलती मानने की बजाय बाइक सवारों को दोषी ठहरा रहा था। इस घटना के बाद जमकर प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

बीजेपी विधायक के बेटे पर बीच सड़क THAR से बाइक सवारों को कुचलने का आरोप! 

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में इसका जिक्र है जिसको लेकर मध्य प्रदेश से देश के विभिन्न हिस्सों में सनसनी मची है।

आरोप के मुताबिक पीछोर से बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी के बेटे दिनेश लोधी कहीं जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में उन्हें बाधा महसूस हुई। सड़क पर भीड़भाड़ देख विधायक के बेटे ने हॉर्न बजाई। फिर सरकारी सिस्टम का भौकाल दिखाते हुए सायरन बजाया। इसके बाद दिनेश लोधी को गुस्सा आया।

घायलों की मानें तो विधायक के बेटे ने फिर आनन-फानन में अपनी थार एसयूवी से एक ही बाइक पर सवार तीन लोगों को टक्कर मार दी। इस घटना में सड़क किनारे खड़ी दो महिलाएं भी गंभीर रूप से घायल हुई हैं। बीजेपी विधायक के बेटे पर लगे इस गंभीर आरोप के बाद उनका रौला नजर आया और वे गलती मानने की बजाय दूसरों को दोषी ठहराते रहे।

शिवपुरी मार्ग दुर्घटना के बाद यूजर्स की तल्ख प्रतिक्रिया

इस घटना को लेकर स्थानीय स्तर पर आक्रोश देखने को मिल रहा है। खास तौर पर विधायक प्रीतम लोधी के बेटे दिनेश लोधी के बर्ताव की चर्चा हो रही है। कैसे दिनेश अपनी गलती मानने के बजाय दूसरों को दोषी ठहरा रहे हैं इसको लेकर संग्राम छिड़ा है।

नरेन्द्र नाथ मिश्रा नामक यूजर ने वीआईपीवाद पर कटाक्ष करते हुए दिनेश लोधी की आलोचना की है। वे लिखते हैं कि “एमपी में बीजेपी एमएलए के बेटे को सुनें। थार से पांच लोगों को कुचल दिया। इसके बाद भी शिकन तो दूर ऐर्रोगंस देखें। वीआईपी वाद देश की सबसे बड़ी समस्या है।” तमाम अन्य यूजर्स भी हैं जो इस घटना का जिक्र करते हुए आलोचना कर रहे हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अप्रैल 17, 2026

Mohan Yadav

अप्रैल 17, 2026

Punjab News

अप्रैल 17, 2026

CM Mohan Yadav

अप्रैल 17, 2026

CM Bhagwant Mann

अप्रैल 17, 2026

CM Bhagwant Mann

अप्रैल 17, 2026