---Advertisement---

MP Tree Felling: सिंगरौली में अंधाधुंध पेड़ कटाई का अडाणी कनेक्शन! 10 हजार एकड़ में फैले जंगल उजड़ने पर बिफरी कांग्रेस; मुखरता से उठाया मुद्दा

MP Tree Felling: सिंगरौली में अडाणी समूह द्वारा की जा रही पेड़ों की कटाई से जुड़ा मुद्दा तेजी से सुर्खियों का विषय बना है। इसको लेकर सियासी संग्राम भी छिड़ा है और कांग्रेस उद्योगपति गौतम अडाणी को बीच में लाकर मुखरता से विरोध कर रही है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: दिसम्बर 11, 2025 5:02 अपराह्न

MP Tree Felling
Follow Us
---Advertisement---

MP Tree Felling: ऊर्जा राजधानी के नाम से मशहूर सिंगरौली में हलचल तेज हो गई है। पूरा मामला पेड़ों की अंधाधुंध कटाई से जुड़ा है जिसको लेकर कांग्रेस के निशाने पर उद्योगपति गौतम अडाणी आ गए हैं। दरअसल, सिंगरौली के बासी बेरदह जंगल में अडाणी समूह द्वारा धिरौली कोल ब्लॉक के लिए वृक्षों की कटाई की जा रही है। कांग्रेस मुखरता के साथ इस मसले का विरोध कर रही है। कांग्रेस का आरोप है कि सरकार की सह पर 10 हजार एकड़ जंगल उजाड़ कर गौतम अडाणी को सौंपा जा रहा है। सिंगरौली में सुर्खियां बटोर रहे इस मुद्दे को लेकर अब मध्य प्रदेश से इतर पूरे भारत में चर्चा हो रही है।

सिंगरौली में 10 हजार एकड़ में फैले जंगल उजड़ने पर बिफरी कांग्रेस!

मध्य प्रदेश के सिंगरौली में स्थित बासी बेरदह जंगल में पेड़ों की अंधाधुंध कटाई का दौर जारी है। ये जंगल करीब 10 हजार एकड़ में फैला हुआ है जहां अब अडाणी समूह द्वारा धिरौली कोल ब्लॉक के लिए निर्माण कार्य जारी है। चूकी मामला अडाणी से जुड़ा है इसलिए कांग्रेस इस पर जमकर हमलावर है। सूबे में पार्टी के मुखिया जीतू पटवारी फ्रंटफुट से जिम्मेदारी संभालते हुए अडाणी समूह को निशाने पर ले रहे हैं।

पीएम मोदी के ‘एक पेड़ मां के नाम’ मुहिम का जिक्र करते हुए ‘पूरा जंगल अडाणी के नाम’ का तंज कांग्रेस द्वारा कसा जा रहा है। कांग्रेस ने स्थानीय प्रशासन पर भी गंभीर आरोप लगाते हुए उद्योगपतियों के लिए काम करने का जिक्र किया है। मामले की गंभीरता का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि कांग्रेस मुखरता से विधानसभा के शीतकालीन सत्र की कार्यवाही के दौरान इसे उठा रही है। यही वजह है पेड़ कटाई का मामला मध्य प्रदेश से निकल कर पूरे देश में सुर्खियां बटोर रहा है।

धिरौली कोल ब्लॉक के लिए वृक्षों की कटाई जारी!

सूबे के उत्तर-पूर्वी हिस्से में स्थित सिंगरौली जिला को ऊर्जा राजधानी के नाम से भी जानते हैं। दरअसल, यहां बड़े पैमाने पर कोयला और बिजली उत्पादन का काम होता है। सीधी जनपद से कटकर बने सिंगरौली में घने जंगल, पहाड़, नदियां और कई खनिज संपदा हैं। इसी क्रम में अडाणी समूह भी यहां धिरौली कोल ब्लॉक के लिए अपने कार्य को गति दे रहा है। तमाम विरोध के बीच अडाणी समूह का कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है और पेड़ों की कटाई की जा रही है। स्थानीय लोगों के तमाम विरोध के बीच अडाणी समूह राज्य के विकास के क्रम में अपने कार्य का जिक्र करते हुए इसे रफ्तार दे रहा है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मार्च 14, 2026

Punjab News

मार्च 14, 2026

US-Israel-Iran-War

मार्च 14, 2026

Anurag Dhanda

मार्च 14, 2026

कल का मौसम 15 March 2026

मार्च 14, 2026

8th Pay Commission

मार्च 14, 2026