---Advertisement---

मध्य प्रदेश के कई जिलों में NIA ने मारे छापे, Sidhu Moose Wala की हत्या में हथियारों की सप्लाई का भी निकला कनेक्शन

NIA: देश में लगातार अपराधियों के खिलाफ NIA की रेड जारी है। ऐसे में बताया जा रहा है कि मंगलवार को भी देश के 70 जिलों में यह रेड डाली गई है। NIA के द्वारा यह कार्रवाई देश के गैंगस्टर और उनके आपराधिक सिंडिकेट के द्वारा दर्ज मामलों को देखते हुए किया गया है। इस ...

Read more

Avatar of Prakash Singh

By: Prakash Singh

Published: फ़रवरी 21, 2023 4:06 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

NIA: देश में लगातार अपराधियों के खिलाफ NIA की रेड जारी है। ऐसे में बताया जा रहा है कि मंगलवार को भी देश के 70 जिलों में यह रेड डाली गई है। NIA के द्वारा यह कार्रवाई देश के गैंगस्टर और उनके आपराधिक सिंडिकेट के द्वारा दर्ज मामलों को देखते हुए किया गया है। इस रेड से कई राज्यों में हड़कप मच गया है। राजस्थान के बाद अब मध्य प्रदेश के भी कुछ जिलों में मंगलवार सुबह रेड पड़ी है। अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले के नागदा में 10 लोगों की टीम के साथ NIA के लोग पहुंचे हुए हैं।

मध्य प्रदेश में NIA की छापेमारी

देश के अलग- अलग राज्यों में इन दिनों अवैध हथियारों की सप्लाई धड़ल्ले से चल रही है। ऐसे में NIA ने इन हथियार की सप्लाई करने वालों को पकड़ने के लिए देश के 70 से भी अधिक जिलों में छापा मारा है। बताया जा रहा है कि मध्य प्रदेश के भिंड, बुरहानपुर,जबलपुर, मुरैना खरगोन, धार, जिलों में लगातार सर्च ऑपरेशन जारी है। कुछ बड़े पुलिस ऑफिसर का कहना है कि सिद्धु मुसेवाला की हत्या के समय हथियार मध्य प्रदेश से ही खरीदे गए थे। इससे पहले हुई छापेमारी में भी भारी मात्रा में अवैध हथियार जब्त किए गए थे। ऐसे में अंदेशा जताया जा रहा है कि एक बार फिर भारी मात्रा में हथियार देश के अलग- अलग राज्यों से जब्त किया जा सकता हैं।

ये भी पढ़ें: MP Election 2023: सीएम शिवराज ने कसा कमलनाथ पर तंज, जानें क्या कहा

सोशल मीडिया के माध्यम से मिली जानकारी

NIA की तरफ से यह कहा गया है कि “मध्य प्रदेश के कुछ जगहों पर हथियार को सप्लाई ऑनलाइन तरीके से जारी है। इन हथियारों की सप्लाई के लिए अपराधी सोशल मीडिया का सहारा ले रहे हैं। इन हथियार बेचने वालों के कुछ वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। ऐसे में इस वीडियो के माध्यम से ही यह कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें:लेखिका तस्लीमा नसरीन का इस्लामिक कट्टरपंथियों पर तंज, बोली- ‘ अल्लाह की दी सजा है! Turkey Earthquake’

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।  

Avatar of Prakash Singh

Prakash Singh

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश DNP India वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026