MP के युवाओं के लिए स्टार्टअप शुरू करने का शानदार अवसर! वित्तिय मदद उपलब्ध करा राह आसान कर रही Mohan Yadav सरकार; जानें योजना

सीएम Mohan Yadav के नेतृत्व वाली सरकार राज्य के स्टार्टअप को बढ़ावा देने की दिशा में कार्य कर रही है। इस क्रम में युवाओं को वित्तिय मदद भी की जा रही है, ताकि स्टार्टअप को बढ़ावा मिल सके।

Mohan Yadav

Picture Credit: गूगल (सांकेतिक तस्वीर)

Mohan Yadav: मध्य प्रदेश की तस्वीर बदलने की दिशा में राज्य सरकार तमाम तरह के प्रयत्न कर रही है। इस क्रम में स्वास्थ्य से लेकर शिक्षा सुविधाओं तक का विस्तार कर उद्योग जगत को बढ़ावा दिया जा रहा है। युवाओं के लिए तमाम तरह की प्रोत्साहन योजनाएं लाई जा रही हैं। ऐसे ही एक प्रयास की चर्चा है जिसके तहत सीएम मोहन यादव की सरकार स्टार्टअप की राह आसान कर रही है। तमाम ऐसे युवा जो स्टार्टअप के लिए इच्छुक हैं और किसी राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय आयोजनों में सहभागिता करना चाहते हैं। ऐसे युवाओं को मोहन यादव की सरकार 50000 से 1.5 लाख तक की प्रोत्साहन राशि उपलब्ध करा रही है।

वित्तिय मदद उपलब्ध करा राह आसान कर रही Mohan Yadav सरकार

स्टार्टअप के लिए इच्छुक युवाओं को वित्तिय मदद उपलब्ध करा कर सीएम मोहन यादव की सरकार उनकी राह आसान कर रही है।

मुख्यमंत्री कार्यालय से दी गई जानकारी के मुताबिक स्टार्टअप के लिए युवाओं को 50000 से लेकर 1.5 लाख रुपए तक की वित्तिय मदद कराई जा रही है। जो युवा स्टार्टअप से जुड़े राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय आयोजनों में सहभागिता करेंगे, उन्हें सरकार की ओर से आर्थिक मदद की जानी है। ये मध्य प्रदेश में स्टार्टअप को बढ़ावा देने का शानदार अवसर है। योजना से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए इच्छुक युवा startup.mp.gov.in पर विजिट कर सकते हैं। इसका लाभ उठाकर वे सशक्त हो सकते हैं और सूबे के विकास में अधिक योगदान दे सकते हैं।

शासन की पहल से बदलेगी मध्य प्रदेश की तस्वीर!

मध्य प्रदेश सरकार की इस पहल से सूबे की तस्वीर बदल सकेगी। इससे राज्य में स्टार्टअप को बढ़ावा मिलेगा। स्टार्टअप को बढ़ावा मिलने का आशय राज्य में स्वरोजगार के बढ़ते अवसरों से है। रोजगार के अवसर बढ़ेंगे तो इससे बड़े पैमाने पर युवाओं को लाभ होगा। युवा रोजगार हासिल कर आर्थिक रूप से सशक्त हो सकेंगे जिसके बाद राज्य के विकास में उनका योगदान बढ़ जाएगा। यही वजह है कि सीएम मोहन यादव की सरकार स्टार्टअप को बढ़ावा देकर सूबे की तस्वीर बदलने की दिशा में प्रयासरत है।

Exit mobile version