---Advertisement---

‘पूरे देश को एकजुट करने…’ पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम पर CM Mohan Yadav ने राज्यवासियों से की ये खास अपील; जानें पूरी डिटेल

CM Mohan Yadav: केंद्र सरकार की तरफ लोगों को ये आश्वस्त किया जा रहा है कि भारत के पास ना तो पेट्रोल-डीजल और ना ही एलपीजी की कमी है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मार्च 29, 2026 1:34 अपराह्न

CM Mohan Yadav
Follow Us
---Advertisement---

CM Mohan Yadav: मीडिल ईस्ट में जारी युद्ध का असर भारत भी देखने को मिल रहा है। हालांकि केंद्र सरकार की तरफ लोगों को ये आश्वस्त किया जा रहा है कि भारत के पास ना तो पेट्रोल-डीजल और ना ही एलपीजी की कमी है। वहीं आज पीएम मोदी ने अपने मन की बात में मीडिल ईस्ट में जारी युद्ध का जिक्र किया। इसके अलावा भी उन्होंने कई मुद्दों पर अपनी बात रखी। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री ने हाल ही में राज्य के सभी मुख्यमंत्रियों से बातचीत की। इसी बीच मन की बात कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के CM Mohan Yadav ने हिस्सा लिया, साथ ही उन्होंने राज्यवासियों से कुछ खास अपील की है।

CM Mohan Yadav ने राज्यवासियों से की खास अपील

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि आज इंदौर में आदरणीय प्रधानमंत्री श्री
नरेंद्र मोदी जी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 132वें एपिसोड का श्रवण किया। इस अवसर पर उन्होंने पड़ोसी देशों के मध्य हो रहे युद्ध को देखते हुए सभी देशवासियों से जागरूक और एकजुट रहने का अनुरोध किया।

उन्होंने भारत सरकार की तरफ से जारी होने वाली जानकारियों पर ही विश्वास करने की अपील की। प्रधानमंत्री जी द्वारा इस कार्यक्रम के माध्यम से गैर राजनैतिक विषयों को लेकर पूरे देश को एकजुट करने और सकारात्मक दिशा देने का यह प्रयास अद्भुत है। इस अवसर पर कैबिनेट में साथी जी एवं अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

मीडिल ईस्ट पर क्या बोले पीएम मोदी?

अपने मन की बात में पीएम मोदी ने कहा कि “वर्तमान में हमारे पड़ोस में एक माह से भीषण युद्ध चल रहा है। हमारे लाखों परिवारों के सगे-संबंधी इन देशों में रहते है खासतौर पर खाड़ी देशों में काम करते है। मैं गल्फ देशों का बहुत आभारी हूं।

वे ऐसे एक करोड़ से ज्यादा भारतीयों को वहां पर हर प्रकार की मदद दे रहे है। मैं सभी देशवासियों से अपील करूंगा की वह जागरूक रहें, अफवाओं के बहकावे में ना आएं, सरकार की तरफ से जो आपको निरंतर जानकारी दी जा रही है। उसपर भरोसा करें और उसी पर विश्वास करके कोई कदम उठाएं”।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

मई 25, 2026

CM Yogi Adityanath

मई 25, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 25, 2026

CM Mohan Yadav

मई 25, 2026

Punjab News

मई 25, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 25, 2026