---Advertisement---

राहुल गांधी का प्रस्तावित कार्यक्रम ‘छात्रों की गूंज’ अब इंदौर में कहाँ आयोजित होगा? शहर का सियासी पारा चढ़ा

Rahul Gandhi: राहुल गांधी का प्रस्तावित कार्यक्रम, ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम स्थल की मंजूरी को लेकर अभी भी अड़चन बनी हुई है। कार्यक्रम के लिए स्थल की अनुमति पाने की कोशिशें अभी भी जारी हैं। हालांकि, कांग्रेस सांसद के इस कार्यक्रम के लिए स्थल को लेकर अभी तक आधिकारिक मंजूरी नहीं मिली है। इसलिए, कांग्रेस पार्टी दूसरे विकल्पों पर भी विचार कर रही है।

Avatar of Rupesh Ranjan

By: Rupesh Ranjan

Published: सितम्बर 7, 2026 1:14 अपराह्न

Rahul Gandhi
Follow Us
---Advertisement---

Rahul Gandhi: राहुल गांधी का प्रस्तावित कार्यक्रम, ‘छात्रों की गूंज’ 19 सितंबर को लेकर इंदौर में सियासी पारा चढ़ा हुआ है। कार्यक्रम स्थल की मंजूरी को लेकर अभी भी अड़चन बनी हुई है। कांग्रेस ने पहले नेहरू स्टेडियम में कार्यक्रम करने की कोशिश की थी, लेकिन वह योजना पूरी नहीं हो सकी। जिसके बाद रीजनल पार्क के सामने आईडीए ग्राउंड को चुना गया। खबरों के मुताबिक, कांग्रेस ने जिला कलेक्टर से यहां कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति मांगी है। इसके अलावा, जीएससीसी के पीछे खुले मैदान और खंडवा रोड पर यूनिवर्सिटी कैंपस के मैदान के इस्तेमाल के लिए भी अनुरोध किए जा रहे हैं।

नेहरू स्टेडियम के लिए अनुमति नहीं दी गई

गौरतलब है कि कांग्रेस पार्टी ने शुरू में राहुल गांधी के प्रस्तावित कार्यक्रम ‘छात्रों की गूंज’ को 8 से 12 सितंबर 2026 के बीच आयोजित करने की योजना बनाई थी। इस सिलसिले में, शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने 29 अगस्त को नगर आयुक्त क्षितिज सिंघल को एक औपचारिक अनुरोध सौंपा, जिसमें नेहरू स्टेडियम में कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति मांगी गई थी। इसके बाद, 31 अगस्त को कांग्रेस नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने स्मार्ट सिटी कार्यालय में आयुक्त से मुलाकात की और अनुमति के अनुरोध को दोहराया।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अदालत के आदेशों का हवाला देते हुए अधिकारियों ने न तो नेहरू स्टेडियम के लिए अनुमति दी और न ही स्पष्ट रूप से मना किया। इन सबके बाद कांग्रेस पार्टी ने कार्यक्रम के लिए रीजनल पार्क के सामने खाली आईडीए मैदान को चुना। इस बीच, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के दौरे के कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। बताया जा रहा है कि का अब यह दौरा 12 सितंबर के बजाय 19 सितंबर को होगा।

Rahul Gandhi: ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम कहाँ होगा आयोजित? 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के प्रस्तावित कार्यक्रम के लिए स्थल की अनुमति पाने की कोशिशें अभी भी जारी हैं। हालांकि, कार्यक्रम स्थल को लेकर अभी तक आधिकारिक मंजूरी नहीं मिली है। इसलिए, कांग्रेस पार्टी दूसरे विकल्पों पर भी विचार कर रही है। शुरुआत में आईडीए ग्राउंड को चुना गया था और पार्टी ने कार्यक्रम के रजिस्ट्रेशन के लिए जारी क्यूआर कोड में इस जगह का पता भी दे दिया था। रविवार को राज्य के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने उस ग्राउंड पर कार्यक्रम करने की अनुमति के लिए जिला कलेक्टर से मुलाकात की। इसके बाद भी अभी तक इस मामले में कोई फैसला नहीं हुआ है। बहरहाल, कांग्रेस को इस जगह के लिए प्रशासनिक मंजूरी मिलने की उम्मीद है। इन सबके बीच एहतियात के तौर पर जीएससीसी के पीछे वाले ग्राउंड और खंडवा रोड पर यूनिवर्सिटी कैंपस के ग्राउंड के लिए भी परमिशन मांगी जा रही है।

Avatar of Rupesh Ranjan

Rupesh Ranjan

Rupesh Ranjan is an Indian journalist. These days he is working as a Independent journalist. He has worked as a sub-editor in News Nation. Apart from this, he has experience of working in many national news channels.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 7, 2026

CM Yogi Adityanath

सितम्बर 7, 2026

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 7, 2026

Mohan Bhagwat

सितम्बर 7, 2026

US Iran War

सितम्बर 7, 2026

Satya Niketan Building Collapse

सितम्बर 7, 2026