---Advertisement---

Sehore News: बोरबेल में गिरी मासूम का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, CM Shivraj बोले- ‘सुरक्षित बाहर निकालें’

Sehore News: एमपी के सीहोर के ग्राम बड़ा मुंगावली में पिछले 24 घन्टे से बोरबेल में गिरी 3 साल की मासूम बच्ची को बाहर निकालने का रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। लेकिन अभी तक उसे बाहर निकाला नहीं जा सका है। बचाव कार्य मे लगे विशेषज्ञों का मानना है कि भुरभुरी मिट्टी होने की वजह ...

Read more

Avatar of Hemant Vatsalya

By: Hemant Vatsalya

Published: जून 7, 2023 4:22 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Sehore News: एमपी के सीहोर के ग्राम बड़ा मुंगावली में पिछले 24 घन्टे से बोरबेल में गिरी 3 साल की मासूम बच्ची को बाहर निकालने का रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। लेकिन अभी तक उसे बाहर निकाला नहीं जा सका है। बचाव कार्य मे लगे विशेषज्ञों का मानना है कि भुरभुरी मिट्टी होने की वजह से सृष्टि बोरबेल में स्थिर नहीं है और कल मंगलवार 6 जून 2023 को जब वह बोरवेल में गिरी थी, तब 29 फीट पर थी। लेकिन जैसे जैसे बचाव कार्य बढ़ रहा है उसके कंपन से बच्ची और नीचे खिसककर 100 फीट गहराई में पहुंच गई है। इस चुनौतीपूर्ण स्थिति के बाद आज बुधवार को एनडीआरएफ, एसडीआरएफ के साथ आर्मी ने भी मोर्चा संभाल लिया है। 11:30 बजे तक की अपडेट तक 32 फीट तक खुदाई हो चुकी थी।

सीएम शिवराज बोले- सुरक्षित बाहर निकालें

सीएम शिवराज सिंह ने अपने गृह जिले में घटी इस घटना को संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को सृष्टि को सुरक्षित बाहर निकालने को कहा है। इसके किए सीएम ऑफिस लगातार जिला प्रशासन के संपर्क में है। इसके साथ ही रेस्क्यू ऑपरेशन की निगरानी कर रहे जिला पंचायत सीईओ आशीष तिवारी का कहना है कि सृष्टि अभी करीब 110 फीट की गहराई पर है। उसे निकालने की भरसक कोशिश की जा रही है। लेकिन 12 फीट की खुदाई के बाद नीचे पत्थर आना शुरू हो गए जिससे तोड़ने और खुदाई1आगे बढ़ाने में समय लग रहा है। इधर बच्ची में कोई मूवमेंट नजर नहीं आ रहा है।

इसे भी पढ़ेंः MP Election 2023: सीएम पद पर छिड़ी रार के बीच बोले Kamalnath- ‘जनता का जनादेश तय करेगा’

बड़े सिलेंडर से ऑक्सीजन सप्लाई

बोरबेल में फंसी बच्ची को पाइप के माध्यम से लगातार ऑक्सीजन की सप्लाई दी जा रही है। ताकि उसे सांस लेंने में समस्या न आए। इसके लिए 5 से ज्यादा बड़े सिलेंडर तथा 2 एंबुलेंस पहुंची है। हालांकि पुलिस प्रशासन में डीआइजी और एसपी ने बोरबेल के अंदर टार्च युक्त कैमरे को अंदर डालकर देखने का प्रयास किया तो उसमें बच्ची का केवल हाथ नजर आ रहा है।

इसे भी पढ़ेंः Amarnath Yatra 2023 पर आतंकी हमले का खुफिया अलर्ट जारी, एजेंसियों ने ISI के इस प्लान को किया डिकोड

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya Sharma DNP INDIA HINDI में Senior Content Writer के रूप में December 2022 से सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने Guru Jambeshwar University of Science and Technology HIsar (Haryana) से M.A. Mass Communication की डिग्री प्राप्त की है। इसके साथ ही उन्होंने Delhi University के SGTB Khalasa College से Web Journalism का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है। पिछले 13 वर्षों से मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vande Mataram

फ़रवरी 12, 2026

Rahul Gandhi

फ़रवरी 12, 2026

Rahul Gandhi

फ़रवरी 11, 2026

Vande Mataram

फ़रवरी 11, 2026

Akbaruddin Owaisi

फ़रवरी 10, 2026

RSS Event Mumbai

फ़रवरी 10, 2026