---Advertisement---

Akbaruddin Owaisi: बिहार के बाद यूपी पर नजरें! असदुद्दीन ओवैसी के भाई अकबरुद्दीन ने CM योगी को लेकर कहा कुछ ऐसा कि छिड़ा संग्राम

सांसद असदुद्दीन ओवैसी के भाई Akbaruddin Owaisi ने एक कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी का नाम लेकर यूपी आने की चुनौती दी। बिहार में 5 सीटें जीत चुकी एआईएमआईएम के हौसले बुलंद हैं और पार्टी की नजरें अब यूपी पर टिकीं हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: फ़रवरी 10, 2026 5:40 अपराह्न

Akbaruddin Owaisi
Follow Us
---Advertisement---

Akbaruddin Owaisi: देश का सियासी पारा विभिन्न कारणों से लगातार बढ़ता नजर आ रहा है। ताजा मामला अकबरुद्दीन ओवैसी के एक बयान से जुड़ा है। दरअसल, बिहार विधानसभा चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करने वाली एआईएमआईएम की नजरें अब यूपी पर टिकीं हैं। पार्टी प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के भाई अकबरुद्दीन ओवैसी ने इसको लेकर हुंकार भरी है।

तल्ख भाव में अकबरुद्दीन ने कहा कि ‘मिस्टर योगी, तैयार हो जाओ, यूपी भी आ रहा हूं।’ इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोगों से यूपी चलने की अपील की। सीएम योगी को लेकर अकबरुद्दीन ओवैसी की टिप्पणी सुर्खियां बटोर रही है और इसको लेकर प्रतिक्रियाओं का दौर जारी है।

असदुद्दीन ओवैसी के भाई Akbaruddin Owaisi की सीएम योगी को लेकर तल्ख टिप्पणी

यूपी फतह का ख्वाब देख रहे असदुद्दीन ओवैसी के भाई अकबरुद्दीन ओवैसी ने सीएम योगी को लेकर तल्ख टिप्पणी की है।

तेलंगाना में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अकबरुद्दीन ने मुख्यमंत्री का नाम लेकर उन्हें ललकारा। अकबरुद्दीन ओवैसी ने कहा कि “मिस्टर योगी, तैयार हो जाओ, यूपी भी आ रहा हूं। चलो इसके बाद यूपी चलते हैं और यूपी में अपनी ताकत, अपने झंडे को गाड़ते हैं। और तब इस झंडे को वहां भी लहराएंगे।” इससे पूर्व उन्होंने सीएम नीतीश कुमार का जिक्र कर कहा कि कैसे एक मुख्यमंत्री ने मुस्लिम महिला का हिजाब खींचा। क्या ऐसा करना सही है? इस दौरान कार्यक्रम स्थल पर उमड़ी भीड़ अकबरुद्दीन ओवैसी को प्रोत्साहित करती नजर आई।

बिहार के बाद यूपी पर टिकीं AIMIM की नजरें!

अभी हाल ही में संपन्न हुए बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान एआईएमआईएम का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ने 243 सीटों वाली बिहार विधानसभा में 5 सीटों पर जीत हासिल की। दो ऐसी सीटें रहीं जहां एआईएमआईएम उम्मीदवार बेहद कम अंतर से चुनाव हारे। यही वजह है कि बिहार के सीमांचल में सफलता हासिल कर चुकी असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी के हौसले बुलंद हैं।

सांसद ओवैसी की पार्टी अब बिहार के बाद यूपी पर नजरें जमाए हुए है। पश्चिमी यूपी से लेकर पूर्वांचल और अवध तक संगठन विस्तार पर चर्चा का दौर जारी है। यही वजह है कि अकबरुद्दीन ओवैसी ने सीएम योगी को यूपी आने की चुनौती देते हुए तल्ख टिप्पणी की है। जुबानी तौर पर हमलावर अकबरुद्दीन ओवैसी की बातों का कितना असर होगा ये चुनावी परिणामों की घोषणा के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 11 March 2026

मार्च 10, 2026

कल का मौसम 11 March 2026

मार्च 10, 2026

Heat Alert 11 March 2026

मार्च 10, 2026

Asim Munir

मार्च 10, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 10, 2026

Surya Kumar Yadav

मार्च 10, 2026