---Advertisement---

न्याय में बाधा बना परिवार का रसूख? Twisha Sharma Death Case में आरोपी समर्थ पर फूटा परिजनों का गुस्सा, सास पर भी लगाए गंभीर आरोप

Twisha Sharma Death Case में आरोपी समर्थ सिंह पर परिजनों का गुस्सा फूटा है। मृतका के भाई और पिता ने समर्थ सिंह के परिवार की रसूख का जिक्र करते हुए न्याय प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मई 19, 2026 4:33 अपराह्न

Twisha Sharma Death Case
Follow Us
---Advertisement---

Twisha Sharma Death Case: भोपाल में अभिनेत्री ट्विशा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से जुड़ा मामला लगातार सुर्खियों में है। इस प्रकरण को लेकर मृतका के परिजनों ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस की। पीसी के दौरान ट्विशा के भाई मेजर हर्षित शर्मा और पिता नवनीधि शर्मा ने उनके पति समर्थ सिंह और मां गिरिबाला सिंह (रिटायर्ड जज) पर गंभीर आरोप लगाए। ट्विशा शर्मा डेथ केस में मृतका के परिजनों का कहना है कि समर्थ के परिवार के रसूख के कारण उन्हें न्याय नहीं मिल रहा। मृतका के भाई ने न्यायपालिका को कटघरे में खड़ा कर कई अहम सवाल दागे हैं जिसकी खूब चर्चा है।

Twisha Sharma Death Case में आरोपी समर्थ पर फूटा परिजनों का गुस्सा!

मृतका के परिजनों ने आरोपी समर्थ सिंह और उसकी मां गिरिबाला सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ट्विशा शर्मा के पिता नवनीधि शर्मा ने कहा कि “न्याय इसलिए नहीं मिल रहा है क्योंकि ये लोग बहुत प्रभावशाली हैं। कल पुलिस ने भी अदालत में स्वीकार किया कि ये लोग प्रभावशाली हैं और इन्हें जमानत नहीं देनी चाहिए। इसी आधार पर बेटे की जमानत रद्द की गई, जबकि एक आरोपी अग्रिम जमानत मिलने के बाद घूम रहा है। वहीं दूसरी ओर, मृत लड़की को बदनाम किया जा रहा है। यह एक कानूनी अपराध है।”

ट्विशा शर्मा डेथ केस से जुड़ी कुछ डिटेल साझा करते हुए मृतका के भाई मेजर हर्षित शर्मा ने भी समर्थ के परिवार पर आरोप लगाए हैं। हर्षित शर्मा ने कहा कि “पुलिस को पहली कॉल हमने की थी, उन्होंने नहीं। उन्होंने दावा किया कि वे ट्विशा को बचाने की जल्दी में थे। हालांकि, जो वीडियो सामने आया है, उसमें दिख रहा है कि गिरबाला सिंह बहुत शांति से इधर-उधर घूम रही हैं। उनके पास पुलिस को कॉल करने की पूरी सुविधा थी। उन्होंने कॉल क्यों नहीं की? हमें एफआईआर दर्ज कराने में तीन दिन से ज्यादा का समय लगा।”

न्यायिक प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए हर्षित ने कहा कि “हमारी एफआईआर 15 तारीख को सुबह 2:30 बजे दर्ज हुई। इससे पहले ही उनकी अग्रिम जमानत याचिका दायर हो चुकी थी। यह सब उनकी तरफ से एक सुनियोजित साजिश प्रतीत होती है। ‘गैर-धमकी’ का अर्थ है मेरे परिवार को धमकाने के लिए लोगों को भेजना, यह कहना कि 30 लोग हमें पीटेंगे। एक 63 वर्षीय महिला द्वारा 61 वर्षीय महिला को धमकाना कैसे उचित है? हम यह क्यों नहीं पूछ रहे हैं कि समर्थ सिंह कहां है? वह फरार क्यों है?” मेजर हर्षित के सवाल भी सुर्खियों में है।

अभिनेत्री ट्विशा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से उठे सवाल!

दिसंबर, 2025 में वकील समर्थ सिंह के साथ शादी के बंधन में बंधी अभिनेत्री ट्विशा शर्मा का शव 12 मई को संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। रिपोर्ट्स की मानें तो ट्विशा भोपाल के कटारा हिल्स में स्थित समर्थ सिंह के आवास पर कमरे में फंदे में लटकी पाई गईं। इसके बाद जमकर हो-हल्ला मचा। संदिग्ध परिस्थितियों में अभिनेत्री की मौत के बाद परिजनों ने ससुराल पक्ष पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं समर्थ सिंह का परिवार ट्विशा शर्मा की मानसिक स्थिति पर प्रश्न उठा रहा है। ट्विशा शर्मा डेथ केस पूरी तरह से उलझता नजर आ रहा है जिस पर सबकी नजरें टिकीं हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 11 July 2026

जुलाई 10, 2026

Rain Alert 11 July 2026

जुलाई 10, 2026

कल का मौसम 11 July 2026

जुलाई 10, 2026

Jharkhand News

जुलाई 10, 2026

Anurag Dhanda

जुलाई 10, 2026

Jharkhand News

जुलाई 10, 2026