---Advertisement---

Maharashtra News: महाराष्ट्र में अजित गुट की जीत, विरोध में बावजूद मिला वित्त विभाग, NCP के हिस्से में आए ये मंत्रालय

Maharashtra News: महाराष्ट्र में विभागों का विवाद खत्म हो गया है। CM शिंदे ने सभी विभाग बांट दिए हैं। विरोध में बावजूद अजित पवार को वित्त विभाग दिया गया है।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: जुलाई 14, 2023 5:27 अपराह्न

Maharashtra News
Follow Us
---Advertisement---

Maharashtra News: महाराष्ट्र सरकार में चल रहा विभागों के बंटवारे का विवाद अब खत्म हो गया है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने विभागों का बंटवारा कर दिया है। पिछले कुछ दिनों से चल रही इस खींचतान में अजीत गुट की जीत हुई है। विरोध के बावजूद वित्त विभाग राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के खाते में चला गया है। उप-मुख्यमंत्री अजित पवार को वित्त विभाग और नियोजन की जिम्मेदारी दी गई है।

इसके अलावा छगन भुजबल को अन्न नागरिक आपूर्ति, दिलीप वलसे पाटील को सहकारी मंत्री और हसन मुश्रीफ को वैद्यकिय शिक्षा विभाग मिला है। जबकि,धर्मराव बाबा अत्राम को अन्न और औषधि प्रशासन, अदिति तटकरे को महिला व बाल विकास, संजय बनसोड़े खेल एवं युवा मंत्रालय और धनंजय मुंडे को कृषि मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई। वहीं अनिल पाटील को मदद पुनर्वासन के साथ आपदा व्यवस्थापन विभाग सौंपा गया है।

CM शिंदे के पास इन विभागों की जिम्मेदारी

विभागों के बंटवारे के बाद CM शिंदे के पास सामान्य प्रशासन शहरी विकास, परिवहन विभाग, सामाजिक न्याय, जलवायु परिवर्तन और खनन विभाग की जिम्मेदारी रह गई है। इसके अलावा वे सूचना एवं प्रौद्योगिकी सहित सूचना और जनसंपर्क मंत्रालय भी संभाल रहे हैं।

डिप्टी CM देवेंद्र फडणवीस संभालेंगे ये विभाग

वहीं, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को गृह, कानून और न्याय विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा फडणवीस के पास जल संसाधन, लाभ क्षेत्र विकास ऊर्जा और शाही शिष्टाचार विभाग भी हैं। माना जा रहा है कि जल्द उन्हें दिल्ली बुलाया जा सकता है, जहां उन्हें बड़ी जिम्मेदारी देने की तैयारी की जा रही है।

NCP में 2 जुलाई को हुई थी बगावत

बता दें कि शरद पवार के नेतृत्व वाली NCP में दो जुलाई को बगावत हो गई थी। शरद पवार के भतीजे अजित पवार और लगभग तीन दर्जन विधायक सत्तारूढ़ शिवसेना-बीजेपी गठबंधन में शामिल हो गए थे। इस दौरान अजित पवार ने उप-मुख्यमंत्री और आठ अन्य एनसीपी नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली थी। इसके बाद पार्टी दो धड़ों में बंट गई थी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अक्टूबर 23, 2026

Punjab News

अक्टूबर 23, 2026

Rain Alert 24 October 2026

अक्टूबर 23, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 23, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 23, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 23, 2026