---Advertisement---

ये क्या? रूझानों के बाद क्यों हतोत्साहित हुए Sanjay Raut, BJP पर लगा दिया गंभीर आरोप, जानें डिटेल

Maharashtra Election Result 2024: महाराष्ट्र विधानसभा रूझानों में महायुति एकतरफा बहुमत हासिल करते हुए नजर आ रही है। वहीं शिवसेना सांसद संजय राउत ने नतीजों पर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: नवम्बर 23, 2024 12:53 अपराह्न

Maharashtra Election Result 2024
Follow Us
---Advertisement---

Maharashtra Election Result 2024: महाराष्ट्र चुनाव के नतीजें आने के पहले ही शिवसेना ( यूबीटी) सांसद संजय राउत ने रूझानों के नतीजे मानने से इंकार कर दिया है। आपको बता दें कि महाराष्ट्र चुनाव (Maharashtra Election Result 2024) के शुरूआती रूझानों में महायुति को बंपर 221 सीटें मिलती हुई नजर आ रही है। वहीं रूझानों में महाअघाड़ी महज 54 सीटों पर (खबर लिखे जाने तक) आगे चल रही है। हालांकि यह अभी शुरूआती रूझान है। इसी बीच शिवसेना यूबीटी सांसद संजय राउत ने रूझानों के बाद अपनी प्रतिक्रिया दी है और रूझानों को मानने से इंकर कर दिया है।

Sanjay Raut ने Maharashtra Election Result 2024 के रूझानों को नकारा

जैसे ही Maharashtra Election Result 2024 के रूझान महायुति के पक्ष में आने लगे, वैसे ही शिवसेना (यूबीटी) सांसद ने नतीजों पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए नतीजों को मानने से इंकार कर दिया उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि

“हम इन नतीजों को स्वीकार नहीं करते, हम यह मानने को तैयार नहीं हैं कि यह जनता का जनादेश है। हम जानते थे कि जनता का मन किस दिशा में जा रहा है, लेकिन दो दिन पहले रिश्वत मामले में गौतम अडानी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था, जिसमें बीजेपी बेनकाब हुई थी। उससे ध्यान हटाने के लिए यह किया गया है और यह योजना बनाई गई है”।

Sanjay Raut ने BJP पर लगाया गंभीर आरोप

मीडिया से बात करते हुए Sanjay Raut ने आगे कहा कि “उन्होंने कुछ ‘गड़बड़’ किया है, उन्होंने हमारी कुछ सीटें चुरा ली हैं। यह जनता का फैसला नहीं हो सकता। जनता भी इन नतीजों से सहमत नहीं है। एक बार नतीजे आ जाएं तो हम और बात करेंगे।’ प्रत्येक चुनाव सीट पर पैसे गिनने वाली मशीनें लगाई गईं। क्या यह संभव है कि शिंदे को 60 सीटें, अजित पवार को 40 सीटें और बीजेपी को 125 सीटें मिलें? इस राज्य की जनता बेईमान नहीं है। हमें महाराष्ट्र की जनता पर उनका भरोसा है”।

Maharashtra Election Result 2024 रूझानों में VIP सीटों का हाल

आपको बता दें कि Maharashtra Election Result 2024 के रूझानों में नतीजा एकतरफा जाता हुआ दिखा रहा है, जहां महायुति ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 221 सीटों पर बढ़त बना रखी है। बता दें कि देवेंद्र फडणवीस, अजित पवार, आदित्य ठाकरे, एकनाथ शिंदे, समेत कई दिग्गज नेताओं चुनावी मैदान में है। बता दें कि महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस नागुपर साउथ वेस्ट सीट से रूझानों में आगे चल रहे है। वहीं बारामती सीट से एनसीपी अध्यक्ष अजीत पवार आगे चले रहे है। कोपरी विधानसभा सीट से महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बढ़त बना रखी है। वहीं उद्धव ठाकरे के पुत्र आदित्य ठाकरे वर्ली विधानसभा सीट से आगे चल रहे है। हालांकि महाअघाड़ी के कई नेता रूझानों पर सवाल खड़े कर रहे है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Income Tax News

फ़रवरी 12, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 12, 2026

Ganga Expressway

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026