---Advertisement---

Maharashtra News: महाराष्ट्र में बरस रही आफत की बारिश, रायगढ़ में भूस्खलन के चलते 100 से ज्यादा लोग हुए लापता

Maharashtra News: महाराष्ट्र में हो रहे भारी बारिश के चलते राज्य में रेड अलर्ट है। भारी बारिश से आम जनजीवन त्रस्त है। ऐसे में एक और एक चिंताजनक खबर रायगढ़ से आई जहां पहाड़ गिरने से 100 से ज्यादा लोगों के लापता होने की आशंका है

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जुलाई 20, 2023 10:55 पूर्वाह्न | Updated: जुलाई 20, 2023 11:47 पूर्वाह्न

Maharashtra
Follow Us
---Advertisement---

Maharashtra News: महाराष्ट्र में हो रहे भारी बारिश के चलते राज्य में रेड अलर्ट है। भारी बारिश से आम जनजीवन त्रस्त है। ऐसे में एक और एक चिंताजनक खबर रायगढ़ से आई जहां पहाड़ गिरने से 100 से ज्यादा लोगों के लापता होने की आशंका है। कयास लगाए जा रहे हैं इस प्राकृतिक आपदा से लोगों की हानि कुछ ज्यादा ही हुई है। बता दें कि बुद्धवार को देर रात बारिश के चलते भूस्खलन की खबर सामने आई थी।

मौके पर मौजूद है प्रशासन की टीम

मीडिया रिपोर्टस में चल रही खबरों की माने तो घटना स्थल पर प्रशासन की टीम पहुंच कर लोगों की मदद कर रही है। वहीं राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) ने भी इस आपदा से निपटने के लिए कमान संभाल ली है। हालाकि लोगों की माने तो इस विभत्स हादसे में दो-चार घर ही बच सके हैं और गांव में बने स्कूल को किसी भी प्रकार का नुकसान नही हुआ है। रिपोर्टस की माने तो यह घटना रायगढ़ के खालापुर इलाके से महज 6 किमी दूरी पर हुई है। खालापुर इलाके में ही मोरबे बांध बना हुआ है जोकि नवी मुंबई के लिए जल की आपूर्ति करता है।

पहाड़ की चोटियों पर बसे हैं गाँव

स्थानीय प्रशासन की टीम हरसंभव लोगों तक मदद पहुंचाने का काम कर रही है पर उनकी माने तो महाराष्ट्र के इन गाँवो तक पहुंचना आसान नहीं होता। इसका प्रमुख कारण है इनका पहाड़ों की उंचाइयों पर बसना। जिलाधिकारी योगेश म्हासे की माने तो इन गाँवों तक जाने के लिए 2 घंटे से ज्यादा की चढ़ाई करनी पड़ती है। ऐसे में बड़ी कठिनाई के साथ प्रशासन इन लोगों तक पहुंच कर पीड़ितों तक हरसंभव मदद पहुंचा रहा है।

CM शिंदे ने लिए घटना से जुड़े अपडेट

रायगढ़ के डिविजनल कमिश्नर महेंद्र कल्याणकर ने बताया कि CM शिंदे की नजर इस मामले में लगातार बनी हुई है। उन्होनें घटना से जुड़े सभी अपडेट लिए हैं। साथ ही प्रशासन को निर्देश दिया है कि आवश्यक कदम उठाकर सूबे को इस आपदा से बचाया जाए।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

जून 8, 2026

Heatwave Alert 9 June 2026

जून 8, 2026

Anurag Dhanda

जून 8, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 8, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 8, 2026

CM Yogi Adityanath

जून 8, 2026