---Advertisement---

Maharashtra Political Crisis: महाराष्ट्र में पॉलिटिकल ड्रामा जारी, बगावत करने वाले दो विधायकों का यू-टर्न, NCP में रहने का किया दावा

Maharashtra Political Crisis: महाराष्ट्र में पॉलिटिकल ड्रामा फिर शुरू हो गया है। NCP से बगावत करने वाले दो विधायकों ने यू-टर्न ले किया है।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: जुलाई 3, 2023 5:01 अपराह्न

Maharashtra Political Crisis
Follow Us
---Advertisement---

Maharashtra Political Crisis: महाराष्ट्र में पॉलिटिकल ड्रामा खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। बीते दिनों NCP (Nationalist congress party) से बगावत करने वाले 8 विधायकों में से दो विधायकों ने यू-टर्न ले किया है। यानी दो विधायकों ने NCP में घर वापसी कर ली है। अजित पवार के समर्थक विधायक दिलीप मोहिते पाटिल ने दावा किया है कि वे NCP के साथ ही हैं। उन्होंने कहा कि पवार ने बिना बताए सभी विधायकों के हस्ताक्षर लिए थे। जिससे वे सहमत नहीं है।

बगावत करने वाले विधायकों का यू-टर्न

दिलीप मोहिते पाटिल रविवार (2 जून) को हुए शपथग्रहण समारोह में मौजूद थे। इसके बाद उन्हें आज सुबह (3 जून, सोमवार) NCP चीफ शरद पवार की कार में बैठा हुआ देखा गया। जहां दोनों के बीच किसी बात को लेकर चर्चा हुई। दिलीप मोहिते पाटिल के अलावा NCP विधायक मकरंद पाटिल भी उनके साथ कार में मौजूद थे। वहीं, दिलीप मोहिते पाटिल ने अब घर वापसी का दावा किया है। उन्होंने कहा कि वे पार्टी का हिस्सा थे और हमेशा रहेंगे।

बागी विधायकों पर NCP का एक्शन

NCP ने बगावत करने वाले सभी विधायकों पर एक्शन लिया है। रविवार को मंत्री पद की शपथ लेने वाली विधायकों को बर्खास्त कर दिया गया है। महाराष्ट्र एनसीपी के अध्यक्ष जयंत पाटिल का कहना है कि पार्टी ने बागी विधायकों पर एक्शन लेते हुए उन्हें बर्खास्त कर दिया है। उन्होंने कहा कि पार्टी का सिंबल पार्टी का अधिकार है। इसे इस्तेमाल करने की इजाजत किसी को नहीं है। जो भी ऐसा करेगा उस पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

क्या है मामला ?

बता दें कि पार्टी में बगावत के बाद से NCP चीफ शरद पवार एक्शन में आ गए हैं। वे अब पूरे राज्य का दौरा करेंगे और जगह-जगह जनसभाएं करेंगे। दरअसल बीते दिनों महाराष्ट्र में बड़ा
पॉलिटिकल ड्रामा देखने को मिला था। जब पूर्व NCP नेता अजित पवार ने BJP और एकनाथ शिंदे की सरकार को अपना समर्थन देते हुए महाराष्ट्र के डिप्टी CM पद की शपथ ली थी। उनके साथ NCP के 8 अन्य विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली। अजित के इस फैसले ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी को दो (NCP) दो भागों में बंट दिया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

Vande Mataram

फ़रवरी 12, 2026