---Advertisement---

Maharashtra News: NCP में फूट पर बोले प्रफुल्ल पटेल, सर्वसम्मति से अजित चुने गए हैं अध्यक्ष, शरद को अब आराम करने की जरूरत

Maharashtra News: NCP में फूट पर प्रफुल्ल पटेल ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि अजित पवार को सर्वसम्मति से पार्टी का अध्यक्ष चुना गया है।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: जुलाई 8, 2023 10:58 पूर्वाह्न

Prafull Patel
Follow Us
---Advertisement---

Maharashtra News: महाराष्ट्र में चल रहे पॉलिटिकल ड्रामे के बीच NCP (Nationalist Congress Party) नेता प्रफुल्ल पटेल ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने दावा किया है कि पार्टी में कोई फूट नहीं हुई है। अजित पवार को सर्वसम्मति से पार्टी का नया अध्यक्ष चुना गया है। उन्होंने कहा कि 30 जुन को हुई बैठक में पार्टी के सभी नेता और विधायक मौजूद थे। उन्हें सभी का समर्थन हासिल है। उन्होंने ये भी कहा कि इस मामले को लेकर शरद पवार चुनाव आयोग नहीं जाएंगे।

पार्टी में न कोई फूट, न बगावत’

उन्होंने कहा कि पार्टी में न ही कोई बगावत हुई है और ही कोई विभाजन। ये सब झूठी बातें हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी में जो बदलाव हुआ है वो नियमों और NCP के संविधान के तहत हुआ है। उनके गुट ने जो फैसला लिया है, वो ही सही है। उन्होंने कहा कि पार्टी में कई सालों से चुनाव नहीं हुआ था। पार्टी नेता और कार्यकर्ता भी लंबे समय से चुनाव की मांग कर रहे थे। अजित पवार को पार्टी का पूरा समर्थन हासिल है। जिसके चलते उन्हें अध्यक्ष बनाया गया है।

शरद को आराम करने की जरूरत

उन्होंने कहा कि शरद पवार पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं। वे कई सालों से पार्टी की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। ऐसे में अब उन्हें आराम करने की जरूरत है। इस वजह से पार्टी ने ये बदलाव हुआ है। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी का मामला विभाजन या विलय से जुड़ा नहीं है। ये पार्टी का आंतरिक मामला है। ऐसे में इस पर कोर्ट का फैसला लागू नहीं होता। बता दें कि बीते दिनों अजित पवार पार्टी से बगावत करके BJP गठबंधन में शामिल हो गए थे। जिसके बाद उन्होंने महाराष्ट्र के डिप्टी CM पद की शपद ली थी। बाद में उन्होंने NCP विधायकों के समर्थन से खुद को पार्टी का नया अध्यक्ष घोषित कर लिया था। हालांकि, चाचा शरद पवार अभी भी खुद को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बता रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Donald Trump

फ़रवरी 28, 2026

Salim Vastik

फ़रवरी 28, 2026

Punjab News

फ़रवरी 27, 2026

Punjab News

फ़रवरी 27, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 27, 2026

कल का मौसम 28 Feb 2026

फ़रवरी 27, 2026