---Advertisement---

Maharashtra: जालना में प्रदर्शनकारियों ने मचाया बवाल, बसों में लगाई आग, दोपहिया वाहनों को किया खाक

Maharashtra:मराठा समुदाय के राज्य सरकार द्वारा प्रदान किए गए आरक्षणों को सुप्रीम कोर्ट ने रद्द कर दिया था जिसकी वजह से महाराष्ट्र के जालना जिले में कुछ लोगों ने विरोध प्रदर्शन चालू किया जिसमें उन्होंने कई बसों में आग लगा दी।

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: सितम्बर 2, 2023 10:34 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Maharashtra: पिछले कुछ समय से महाराष्ट्र के जालना जिले में मराठा आरक्षण को लेकर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। ऐसे में आपको बता दें कि, बीते शुक्रवार को ये प्रदर्शन हिंसा में बदल गया। दरअसल मराठा समुदाय के राज्य सरकार द्वारा प्रदान किए गए आरक्षणों को सुप्रीम कोर्ट ने रद्द कर दिया था जिसकी वजह से महाराष्ट्र के जालना जिले में कुछ लोगों ने विरोध प्रदर्शन चालू किया जिसमें उन्होंने कई बसों में आग लगा दी। 29 अगस्त से मराठा मार्चा के संयोजक मनोज जारांगे समेत 10 लोग धरने पर बैठे थे। ऐसे में पुलिस ने शुक्रवार को भूख हड़ताल पर बैठे प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार करने की कोशिश की लेकिन उनके विरोध करने पर पुलिस ने उन पर लाठी चार्ज कर दिया।

42 पुलिसकर्मी हुए घायल

पुलिस द्वारा किए गए लाठी चार्ज के बाद कई लोगों को चोट लगी जिसमें महिलाएं भी शामिल है। ऐसे में अब उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ऐसा बताया जा रहा है कि, लाठी चार्ज के दौरान भीड़ में पुलिस पर पथराव भी किया जिसमें 42 पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं जिन्हें पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिसकर्मियों के अनुसार ऐसा बताया जा रहा है कि, बस डिपो पर भारी संख्या में भीड़ जुट गई जहां उन्होंने कई बसों में आग लगा दी। इसी के साथ हाईवे पर भी आगजनिक करके हाईवे को बंद कर दिया गया है। ऐसा बताया जा रहा है कि, गुस्साए लोगों ने 20 गाड़ियों में तोड़फोड़ की और उन्हें रख में तब्दील कर दिया।

200 से ज्यादा अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

इस मामले को पुलिस स्टेशन में दर्ज कर दिया गया है जिसमें 200 से ज्यादा अज्ञात लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 323, 353,332,147 और 149 के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस को लेकर पुलिस का कहना है कि, कुछ लोगों ने पथराव शुरू कर दिया जिसके बाद लाठी चार्ज किया गया जिसके बाद भगदड़ मच गई। पुलिस के अनुसार 42 पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। ऐसे में जिले में अब पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई है। जालना की इस घटना पर डिप्टी सीएम ने अफसोस जाता है। इस दौरान उन्होंने कहा कि, सरकार मराठा आरक्षण को लेकर कटिबद्ध है लेकिन इसपर राजनीति बंद होनी चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि, सरकार मराठा आरक्षण पर गंभीर है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अगस्त 31, 2026

Rain Alert 1 September 2026

अगस्त 31, 2026

Punjab News

अगस्त 31, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 31, 2026

Jharkhand News

अगस्त 31, 2026

Punjab News

अगस्त 31, 2026