---Advertisement---

Mamata Banerjee की सुरक्षा में बड़ी चूक, बंदूक और चाकू लेकर CM आवास पहुंचा व्यक्ति, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Mamata Banerjee: पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी की सुरक्षा में बड़ी चूक हुई है। पुलिस ने एक व्यक्ति को चाकू और असलहे के साथ गिरफ्तार किया है।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: जुलाई 21, 2023 3:37 अपराह्न

Mamata Banerjee
Follow Us
---Advertisement---

Mamata Banerjee: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सुरक्षा में बड़ी चूक हुई है। पुलिस ने एक व्यक्ति को चाकू और असलहे के साथ गिरफ्तार किया है। इस व्यक्ति को CM आवास से गिरफ्तार किया गया है।

दरअसल, आरोपी व्यक्ति चाकू और असलहा लेकर CM आवास पहुंचा था। तभी चेकिंग के दौरान पुलिस ने उसे दबोच लिया। आरोपी CM आवास में घुसने की फिराक में था, लेकिन वह इसमें सफल नहीं हो पाया।

बंदूक लेकर CM आवास पहुंचा व्यक्ति

पुलिस कमिश्नर विनीत गोयल ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी की पहचान शेख नूर आलम के रूप में हुई है। आरोपी बंदूक और चाकू लेकर CM आवास पहुंचा था, लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया। विनीत गोयल ने बताया कि आरोपी के पास से कुछ प्रतिबंधित पदार्थ भी मिले हैं, जिन्हें पुलिस ने जब्त कर लिया है।

आरोपी के पास से कई ID कार्ड मिले

इसके अलावा आरोपी के पास से कई एजेंसियों के आईडी कार्ड भी बरामद हुए हैं। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि आरोपी जिस गाड़ी से CM आवास पहुंचा था, उस पर पुलिस का स्टिकर लगा हुआ था। उन्होंने बताया कि आरोपी पुलिस हिरासत में है, जहां उससे पूछताछ की जा रही है।

बता दें कि आज (21 जुलाई) कोलकाता में टीएमसी की शहीद दिवस रैली थी। इस कार्यक्रम में जाने से पहले ये घटना पेश आई। वहीं, सिक्योरिटी क्लीयरेंस के बाद ममता बनर्जी CM आवास से रैली स्थल के लिए रवाना हुईं।

ममता ने BJP पर साधा निशाना

रैली के दौरान CM ममता बनर्जी ने जमकर BJP पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, ” आपने (बीजेपी) ‘बेटी बचाओ’ नारा दिया था, अब आपका नारा कहां है। हम मणिपुर के लोगों के साथ अपनी एकजुटता व्यक्त करते हैं। आज मणिपुर जल रहा है, पूरा देश जल रहा है। “

ममता बनर्जी ने आगे कहा, ” बिलकिस बानो के मामले में आरोपियों को जमानत पर रिहा कर दिया गया। पहलवान के मामले में (बृज भूषण सिंह) को भी जमानत दे दी गई। देश की महिलाएं आने वाले चुनाव में आपको देश की राजनीति से बाहर कर देंगी।”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मई 30, 2026

Punjab News

मई 30, 2026

Punjab News

मई 30, 2026

Rashifal 31 May 2026

मई 30, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 30, 2026

Punjab News

मई 30, 2026