---Advertisement---

पुणे से मालेगांव और फिर मलेशिया तक पहुंची TCS Nashik Case में जांच की आंच! आरोपी निदा खान पर लगे नए आरोप जान दंग रह जाएंगे

TCS Nashik Case में आरोपी निदा खान पर कुछ अतिरिक्त आरोप लगे हैं जिसको लेकर जांच का दायरा बढ़ता नजर आ रहा है। इस मामले में नासिक, पुणे से इतर मालेगांव, मलेशिया कनेक्शन होने की बात भी कही जा रही है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अप्रैल 28, 2026 11:36 पूर्वाह्न

TCS Nashik Case
Follow Us
---Advertisement---

TCS Nashik Case: यौन उत्पीड़न और धर्मांतरण के आरोपों के बीच उलझे टीसीएस नासिक मामले में नए खुलासे सामने आ रहे हैं। इंडिया टूडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक इस घटनाक्रम के लिंक पुणे से होते हुए मालेगांव और मलेशिया तक पहुंच गए हैं। आरोपी निदा खान पर भी कुछ अतिरिक्त आरोप लगे हैं जिसके कारण टीसीएस नासिक केस फिर सुर्खियां बटोरने लगा है। आरोप है कि निदा खान ने शिकायतकर्ताओं को पहले बुर्का देकर उन्हें इस्लामिक धार्मिक प्रथाओं से परिचित कराया था। इस पूरे घटनाक्रम ने लोगों को दंग कर दिया है और फिर नए सिरे से चर्चा शुरू है।

मलेशिया तक पहुंची TCS Nashik Case में जांच की आंच!

नासिक में स्थित टीसीएस बीपीओ यूनिट में यौन उत्पीड़न और धर्मांतरण से जुड़े मामले में जांच का दायरा बढ़ गया है। आरोप है कि दानिश शेख ने शिकायतकर्ता के शैक्षणिक और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेजों पर कब्जा कर लिया था, जिन्हें योजना के तहत मालेगांव में एक टीम को सौंपना था। इससे इतर एक अन्य आरोपी इमरान नामक व्यक्ति के माध्यम से शिकायतकर्ता को नौकरी के लिए मलेशिया भेजने की तैयारी कर रहा था। इसे साजिश के तौर पर देखा जा रहा है। यही वजह है कि टीसीएस नासिक केस की जांच का दायरा शहर से आगे बढ़कर मालेगांव और मलेशिया तक पहुंचा है।

निदा खान पर लगे नए आरोप जान दंग रह जाएंगे!

टीसीएस नासिक केस में प्रमुख आरोपी निदा खान पर कुछ नए आरोप लगे हैं। स्थानीय कोर्ट में विशेष लोक अभियोजक अजय मिश्रा ने कहा कि एसआईटी ने ऐसे सबूत जुटाए हैं जिनसे पता चलता है कि निदा खान ने धार्मिक रीति-रिवाजों की शिक्षा देकर इस्लाम धर्म अपनाने के लिए प्रभावित करने की कोशिश की थी। उसने पीड़िता को बुर्का दिया और धार्मिक प्रथाओं से परिचित कराया। निदा खान पर पीड़िता को अपने घर ले जाने और उसे नमाज अदा कर हिजाब व बुर्का पहनना सिखाने के आरोप भी लगे हैं। टीसीएस नासिक केस में ये ऐसे खुलासे हैं जो लोगों को हैरान कर रहे हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Rashifal 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

कल का मौसम 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026