---Advertisement---

Manipur violence: मणिपुर में फिर बर्बरता, निर्वस्त्र परेड के बाद सिर कटा वीडियो वायरल, धड़ को घर में फेंका

Manipur violence: मणिपुर में बर्बरता का एक और वीडियो सामने आया है। इस बार सिर कटी लाश का वीडियो वायरल हो रहा है। ये घटना 2 जुलाई की बताई जा रही है।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: जुलाई 22, 2023 1:36 अपराह्न | Updated: जुलाई 22, 2023 6:30 अपराह्न

Manipur violence
Follow Us
---Advertisement---

Manipur violence: मणिपुर से लगातार बर्बरता और दरिंदगी के मामले सामने आ रहे हैं। कुकी महिलाओं की नग्न परेड के बाद अब एक और खौफनाक वीडियो मणिपुर से सामने आया है। वीडियो कटे हुए सिर का है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

सिर कटा वीडियो वायरल

वीडियो में कुछ लोग कटे हुए सिर को पकड़े हुए दिखाई दे रहे हैं। ये वीडियो 2 जुलाई का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, ये घटना मणिपुर के बिष्णुपुर जिले की है। जब आधी रात को मैती और कुकी समुदाय के सदस्यों में झड़प हो गई थी। इस दौरान मैती समुदाय के चार सदस्यों की हत्या कर दी गई थी। इन्हीं चार सदस्यों में एक थे डेविड थेके।

बाड़े पर लटका दिया था सिर

बताया जा रहा है कि वीडियो में कटा हुआ सिर उन्हीं का है। प्रदर्शनकारियों ने पहले उन्हें मौत के घाट उतारा, फिर उनके सिर को धड़ से अगल करके उसे बाड़े पर लटका दिया। इसी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा कि उनकी लाश उनके घर में मिली थी, जबकि उनका सिर बाड़े पर लटका हुआ था।

वायरल हुआ था नग्न परेड का वीडियो

बता दें कि इससे पहले दो कुकी महिलाओं के साथ भीड़ की दरिंदगी का वीडियो सामने आया था। वीडियो इंसानियत को शर्मसार करने वाला था। जहां, सैकड़ों लोगों की भीड़ ने महिलाओं से नग्न परेड करवाई थी। आरोप था कि पहले महिलाओं को कपड़े उतारने पर मजबूर किया गया, फिर उनसे नग्न परेड करवाई गई।

इसके साथ ही एक महिला के साथ गैंगरेप की पुष्टि भी हुई थी। ये घटना 4 मई की थी। घटना का वीडियो सामने आने के बाद मणिपुर सरकार और पुलिस ने एक्शन लेते हुए मामले के मुख्य आरोपी सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया था।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

कल का मौसम 19 April 2026

अप्रैल 18, 2026

Mohan Yadav

अप्रैल 18, 2026

Kangana Ranaut

अप्रैल 18, 2026

Lucknow News

अप्रैल 18, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 18, 2026

US-Iran-Ceasefire

अप्रैल 18, 2026