---Advertisement---

Manipur Violence: मणिपुर में कुकी और मैतेई समुदाय के बीच भिड़ंत, गोलीबारी में 1 की मौत, अन्य घायल

Manipur Violence: पिछले 2 महीने से मणिपुर में हिंसा रुकने का नाम ही नहीं ले रही है। दरअसल मणिपुर में कुकी और मैतेई समुदाय के बीच आपस में भिड़ंत चल रही है जिसकी वजह से पिछले कुछ समय से मणिपुर हिंसा का शिकार हो रहा है। इसी कड़ी में आपको बता दें कि, एक और ...

Read more

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: जुलाई 28, 2023 9:06 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Manipur Violence: पिछले 2 महीने से मणिपुर में हिंसा रुकने का नाम ही नहीं ले रही है। दरअसल मणिपुर में कुकी और मैतेई समुदाय के बीच आपस में भिड़ंत चल रही है जिसकी वजह से पिछले कुछ समय से मणिपुर हिंसा का शिकार हो रहा है। इसी कड़ी में आपको बता दें कि, एक और हिंसा की खबर सामने आई है। दरअसल 27 जुलाई को मणिपुर के चुराचांदपुर में एक बार फिर कुकी और मैतेई समुदाय के लोग आपस में भिड़ गए। इस भिड़ंत के दौरान फायरिंग भी की गई जिसमें 30 साल के एक शख्स की मौत की खबर सामने आ रही है। वही चार लोग घायल भी हैं।

कई गांवों में घुसकर शुरू की फायरिंग

गुरुवार को मणिपुर के चुराचांदपुर में हुई इस हिंसा में ऐसा बताया जा रहा है कि, कुकी उपद्रवियों ने मणिपुर में तैनात सुरक्षाबलों को भी निशाना बनाया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षाबलों पर हमला बोला। वहीं जवाब देते हुए सुरक्षाबलों ने भी उपद्रवियों पर हमला बोला। दरअसल बीते गुरुवार राज्य के कई गांवों में उपद्रवी गए थे जिसके बाद उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। ऐसे में इस घटना को लेकर अधिकारी ने बताया कि, फायरिंग के बाद पुलिस और सुरक्षा बल मौके पर पहुंच गए और ग्रामीणों को रेस्क्यू कर लिया है।

35 हजार अतिरिक्त फोर्स को किया गया तैनात

इसी के साथ उन्होंने बताया कि, ताजा फायरिंग की घटना है तब सामने आई जब एक दिन पहले यानी बुधवार को उपद्रवियों के एक समूह ने घर में तोड़फोड़ की थी और आग लगा दी थी जिसके बाद सुरक्षा बलों और उपद्रवियों के बीच गोलीबारी शुरू हुई। वही 27 जुलाई की घटना को लेकर पुलिस ने बताया कि, देर रात बदमाशों ने सीमांत इलाकों पर फायरिंग की। इस फायरिंग में 4 लोग घायल हो गए हैं जिन्हें इंफाल के राज मेडिसिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसी के साथ सरकार ने राज्य में हलातों को काबू करने के लिए 35 हजार अतिरिक्त फोर्स तैनात किए है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

जून 27, 2026

Punjab News

जून 27, 2026

कल का मौसम 28 June 2026

जून 27, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 27, 2026

Modinagar News

जून 27, 2026

Anurag Dhanda

जून 27, 2026