---Advertisement---

Mann Ki Baat 118th Episode: महाकुंभ 2025, गणतंत्र दिवस समेत इन मुद्दों पर PM Modi ने की चर्चा, युवाओं को कही यह खास बात; जानें मुख्य बातें

Mann Ki Baat 118th Episode: अपने मन की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कई अहम मुद्दों पर चर्चा की और लोगों को इसका महत्तव बताया।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जनवरी 19, 2025 1:38 अपराह्न

Mann Ki Baat 118th Episode
Follow Us
---Advertisement---

Mann Ki Baat 118th Episode: अपने पहले मन्न की बात एपिसोड में, PM Modi ने 19 जनवरी को देशवासियों को गणतंत्र दिवस की अग्रिम शुभकामनाएं दीं। इस बार गणतंत्र दिवस का उत्सव खास है, क्योंकि यह भारतीय संविधान की 75वीं वर्षगांठ है। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन की शुरुआत भारत के महान नेताओं को श्रद्धांजलि अर्पित कर की और उनके योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि यह गणतंत्र दिवस विशेष रूप से महत्वपूर्ण है, क्योंकि इस साल भारतीय संविधान को लागू हुए 75 साल हो गए हैं।

Mann Ki Baat 118th Episode में गणतंत्र दिवस पर बोले PM Modi

अपने मन की बात 118th एपिसोड में PM Modi ने इस गणतंत्र दिवस का महत्व बहुत अधिक है, उन्होंने संविधान की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए भारतीय संविधान के निर्माताओं को नमन किया। पीएम मोदी ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के संबोधन का एक अंश भी साझा किया, जिसमें उन्होंने संविधान सभा में एकजुटता और सहयोग की आवश्यकता पर जोर दिया था। इसके अलावा, उन्होंने डॉ. राजेंद्र प्रसाद और डॉ. श्याम प्रसाद मुखर्जी के भाषणों को भी साझा किया, जिनमें देश की सांस्कृतिक धरोहर और समान अवसरों की बात की गई थी।

PM Modi ने युवाओं से कही ये खास बात

अपने Mann Ki Baat 118th Episode कार्यक्रम में पीएम मोदी ने युवाओं को खास बात करते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है। इस दिन चुनाव आयोग की स्थापना की सालगिरह है। उन्होंने चुनाव आयोग की सराहना की, जो समय-समय पर मतदान प्रक्रिया को आधुनिक और मजबूत बनाता रहा है। पीएम मोदी ने कहा, “भारत लोकतंत्र की जननी है” और युवाओं से अपील की कि वे चुनाव प्रक्रिया में भाग लें और लोकतंत्र को और मजबूत बनाएं।

Mann Ki Baat 118th Episode में संविधान की धरोहर पर दिया जोर

अपने पिछले मन्न की बात एपिसोड में, पीएम मोदी ने भारतीय संविधान के महत्व को बताया और इसे लागू हुए 75 साल पूरे होने का जश्न मनाने की बात की। इस अवसर पर एक विशेष वेबसाइट constitution75.com लॉन्च की गई है, जहां लोग संविधान की प्रस्तावना को विभिन्न भाषाओं में पढ़ सकते हैं, अपने वीडियो अपलोड कर सकते हैं और संविधान के बारे में सवाल पूछ सकते हैं।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Ayatollah Ali Khamenei

फ़रवरी 28, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 28, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 28, 2026

Delhi News

फ़रवरी 28, 2026