---Advertisement---

मोटापे के गंभीर परिणाम से लेकर अंतरिक्ष में सेंचुरी तक, PM Modi ने अपने Mann Ki Baat कार्यक्रम में उठाए कई अहम मुद्दे; जानें प्रमुख बातें

Mann Ki Baat: पीएम मोदी ने अपने मन की बात कार्यक्रम में मोटापा, अंतरिक्ष में बढ़ती ताकत समेत कई मुद्दों पर बात की।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: फ़रवरी 23, 2025 12:43 अपराह्न

Mann Ki Baat
Follow Us
---Advertisement---

Mann Ki Baat: PM Modi ने अपने मन की बात कार्यक्रम ने कई अहम मुद्दों पर अपनी बात रखी। हालांकि जिस मुद्दे पर पीएम मोदी ने जोर दिया वह था, मोटापा, गौरतलब है कि पहले भी प्रधानमंत्री ने भारत में बढ़ते मोटापे पर अपनी चिंता व्यक्त की है, साथ ही उनसे होने वाले गंभीर परिणाम को लेकर भी अपनी बात रखी। इसके अलावा उन्हें अंतरिक्ष में भारत के बढ़ते दबदबे को लेकर वैज्ञानिकों की भी जमकर तारीफ की, चलिए आपको बताते है, इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

Mann Ki Baat कार्यक्रम में मोटापे को लेकर क्या बोले PM Modi

अपने Mann Ki Baat कार्यक्रम में पीएम मोदी ने मोटापे को लेकर कहा कि एक स्टडी के मुताबिक आज हर आठ में से एक व्यक्ति Obesity की समस्या से परेशान है, बीते बर्षो में मोटापे के मामले दोगुना हो गए है, लेकिन इससे भी ज्यादा चिंता की बात यह ह कि बच्चों में भी मोटापे की समस्या चार गुणा बढ़ गई है। अधिक वजन या मोटापा कई तरह की परेशानियों और बीमारियों को भी जन्म देता है। खाने में तेल का कम उपयोग और Obesity से निपटना यह केवल Personal Choice नहीं है, बल्कि परिवार के प्रति हमारी जिम्मेदारी भी है। खान पान में तेल के अधिक इस्तेमाल Heart Disease, Diabetes और Hyper Tention जैसी ढे़र सारी बीमारियां की वजह बन सकता है।

अंतरिक्ष में भारत की बढ़ती ताकत पर पीएम मोदी ने क्या कहा?

अपने Mann Ki Baat की बात कार्यक्रम में PM Modi ने कहा कि “पिछले महीने देश इसरो के 100वें रॉकेट की लॉन्चिंग की साक्षी बना है, यह केवल एक नंबर नहीं है, बल्कि इससे स्पेस साइंस में नित नई ऊंचाइयों को छूने के हमारे संकल्प का भी पता चलता है। हाल ही के वर्षों की एक बड़ी बात ये भी रही है कि space scientists की हमारी टीम में नारी शक्ति की भागीदारी लगातार बढ़ रही है। आज स्पेस सेक्टर हमारे युवाओं के लिए बहुत फेवरेट बन गया है”।

Mann Ki Baat कार्यक्रम में पीएम मोदी ने जमकर तारीफ की है

अपने मन की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा कि “देश की बेटियों की जमकर तारीफ की है, हमारी संस्कृति में बेटियों का सम्मान सर्वोपरि रहा है, देश की मातृ शक्ति ने हमारे स्वतंत्रता संग्राम और संविधान के निर्माण में भी बड़ी भूमिका निभाई है।

इस महिला दिवस पर मैं अपने सोशल मीडिया अकाउंट जैसे एक्स, इंस्टाग्राम के अकाउंट्स देश की कुछ Inspiring women को एक दिन के लिए सौंपने जा रहा हूं”।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

मई 31, 2026

Ghaziabad Surya Chauhan Murder Case

मई 31, 2026

Abhishek Banerjee

मई 31, 2026

Punjab News

मई 30, 2026

Punjab News

मई 30, 2026

Punjab News

मई 30, 2026