---Advertisement---

CM Shivraj से मुलाकात प्रकरण को लेकर भावुक हुए शहीद वरुण के पिता, बोले- मेरे बेटे के नाम पर राजनीति न करें लोग

CM Shivraj: मध्यप्रदेश के विधानसभा चुनाव होने को हैं और राजनीतिक वार-पलटवार में कब मर्यादाओं की सीमा तक बयानबाजी पहुंच जाए। ये सतर्कता बरतना बहुत जरुरी होता है और जब बात देश के शहीदों के संबंध में बोलने का हो तब तो और भी अतिरिक्त सतर्कता बरतना जरुरी हो जाता है। इसी संबंध में शहीद ...

Read more

Avatar of Hemant Vatsalya

By: Hemant Vatsalya

Published: फ़रवरी 10, 2023 1:44 अपराह्न | Updated: फ़रवरी 10, 2023 2:38 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

CM Shivraj: मध्यप्रदेश के विधानसभा चुनाव होने को हैं और राजनीतिक वार-पलटवार में कब मर्यादाओं की सीमा तक बयानबाजी पहुंच जाए। ये सतर्कता बरतना बहुत जरुरी होता है और जब बात देश के शहीदों के संबंध में बोलने का हो तब तो और भी अतिरिक्त सतर्कता बरतना जरुरी हो जाता है। इसी संबंध में शहीद ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह के पिता कर्नल के.पी.सिंह का दर्द छलक गया। जब उनके सीएम शिवराज से मिलने को लेकर कांग्रेस-भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप शुरु हो गया। उन्होंने कहा कि‘मेरे बेटे के नाम पर राजनीति ठीक नहीं’ और वो दुखी हैं कि सीएम शिवराज को भी इस मामले में घसीटा जा रहा है।

ये भी पढ़ें: MP Election 2023: सीएम शिवराज ने कसा कमलनाथ पर तंज, जानें क्या कहा

जानें क्या है मामला

आपको बता दें कि ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह को शहीद हुए 15 महीने बीत गए हैं। भोपाल में उनके नाम पर सड़क को लेकर भाजपा-कांग्रेस में आरोप-प्रत्यारोप चल रहे हैं। बताया जा रहा है कि कर्नल के.पी.सिंह लगभग दो-ढाई महीनों से सीएम शिवराज से मुलाकार करने की कोशिश कर रहे थे। इसी को लेकर कांग्रेस की तरफ से आरोप लगाया गया कि शहीद के पिता से मुलाकात करने के बजाय सीएम ऑफिस से भगा दिया गया। लेकिन कर्नल के.पी.सिंह ने इस बात से साफ इंकार करते हुए कहा कि जब सीएम से मुलाकात ही न हुई हो तो भगाने का सवाल ही कहां से पैदा होता है।

जानें क्या और कहा कर्नल ने

सड़क के नाम पर हो रही इस राजनीतिक बयानबाजी से दुखी कर्नल के.पी.सिंह ने एक मीडिया समूह से बात करते हुए मामले के बहुत से पहलुओं पर कहा कि पिछले दो-ढाई महीनों से वह सीएम शिवराज से विभिन्न माध्यमों से मिलने कम से कम पांच बार मिलने के लिए सीएम हाउस पर गए थे। सीएम के लिए संदेश भी लिखकर छोड़ा था किन्तु उसका कोई जबाव नहीं आया था। हो सकता है उन्हें वो संदेश न मिल सका हो तो इसमें उन्हें दोष नहीं देना चाहिए। दूसरी बात जिस सड़क का नामकरण उनके बेटे के नाम पर रखने की बात चल रही है। उस सड़क का नाम एक महंत के नाम पर रखने का प्रस्ताव 26 साल पहले ही पास हो चुका है। तो हो सकता है कोई प्रभावशाली व्यक्ति इस काम में रुकावट डाल रहा हो। जो कह रहा है कि कोई और सड़क चुन ली जाए।  

ये भी पढ़ें:लेखिका तस्लीमा नसरीन का इस्लामिक कट्टरपंथियों पर तंज, बोली- ‘ अल्लाह की दी सजा है! Turkey Earthquake’

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।  

Avatar of Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya Sharma DNP INDIA HINDI में Senior Content Writer के रूप में December 2022 से सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने Guru Jambeshwar University of Science and Technology HIsar (Haryana) से M.A. Mass Communication की डिग्री प्राप्त की है। इसके साथ ही उन्होंने Delhi University के SGTB Khalasa College से Web Journalism का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है। पिछले 13 वर्षों से मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 8, 2026

Pappu Yadav

फ़रवरी 8, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 8, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 8, 2026

Ghaziabad Sisters’ Suicide

फ़रवरी 8, 2026

India-US Trade Deal

फ़रवरी 8, 2026