---Advertisement---

Meerut News: RRTS कॉरिडोर के तहत मेरठ स्टेशन के आस-पास किया जाएगा विकास, कंसल्टेंसी फर्म ने सर्वेक्षण किया पूरा

Meerut News: दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर के लिए एमडीए के अंतर्गत आने वाले विकासशील क्षेत्रों के लिए सर्वेक्षण पूरा कर लिया है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मई 26, 2024 4:22 अपराह्न

Meerut News
Follow Us
---Advertisement---

Meerut News: दिल्ली– गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर के तीसरे फेज का परिचालन जल्द ही शुरू हो सकता है। वहीं अब इसे लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल एलईए एसोसिएट्स साउथ एशिया प्राइवेट लिमिटेड ने दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर के लिए मेरठ विकास प्राधिकरण (एमडीए) के अंतर्गत आने वाले विकासशील क्षेत्रों के लिए अपना सर्वेक्षण पूरा कर लिया है। जानकारी के मुताबिक सर्वेक्षण रिपोर्ट कंसल्टेंसी फर्म जल्द ही मेरठ डेवलपमेंट अथॉरिटी को सौप सकती है।

मेरठ आरआरटीएस रेलवे स्टेशन के आस-पास बनेंगे भवन

आपको बता दें कि 82 किलोमीटर लंबे दिल्ली- गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर अभी 34 किलोमीटर के रूट पर सुचारू रूप से चल रही है। वहीं उम्मीद की जा रही है की तीसरे फेज का परिचालन जल्द ही शुरू हो सकता है। गौरतलब है कि मेरठ तक नमो भारत ट्रेन चलने के बाद दिल्ली-एनसीआर के लोगों को मेरठ जाना बहुत आसान हो जाएगा। वहीं मेरठ डेवलपमेंट अथॉरिटी द्वारा स्टेशन के 2 किलोमीटर के आस-पास के इलाकों का विकास किया जाएगा।

MDA के वाइस चेयरमैन ने दी जानकारी

मेरठ डेवलपमेंट अथॉरिटी के वाइस चेयरमैन अभिषेक पांडे ने जानकारी देते हुए कहा कि आरआरटीएस कॉरिडोर को आर्थिक रूप से व्यवहार्य बनाने के लिए, राज्य सरकार ने अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार रेल कॉरिडोर के दोनों किनारों को विकसित करने के लिए 2022 में एक टीओडी नीति बनाई। नीति के तहत, परिवहन के साधनों की आसानी और निकटता सुनिश्चित करने के लिए रेल ट्रैक के दोनों ओर 1.5 किमी और रेलवे स्टेशनों से 500 मीटर तक मिश्रित भूमि उपयोग के साथ विकास किया जाएगा।

उन्होंने आगे कहा कि गगनचुंबी इमारतों और अत्याधुनिक बुनियादी ढांचे के अलावा, दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम से आने वाले यात्रियों को आकर्षित करने के लिए डिज़नीलैंड की तर्ज पर मेगा अवकाश और मनोरंजन स्थलों को विकसित करने की योजना पर काम चल रहा है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Anurag Dhanda

अक्टूबर 30, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 30, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 30, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 30, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 30, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 30, 2026