---Advertisement---

‘मैं खुद साधारण किसान परिवार से…’ पंजाब की तरक्की है CM Bhagwant Mann का लक्ष्य, इस गांव को मिला 51 लाख रुपये का चेक

CM Bhagwant Mann: राज्य के किसानों और महिलाओं के हित को लेकर बात करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री की तरफ से क्या संदेश दिया गया। उन्होंने क्यों कहा तरक्की ही उनका एकमात्र लक्ष्य है। जानिए पूरी खबर।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 30, 2026 12:24 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: पंजाब के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार सरकार की तरफ से काम किया जा रहा है। ऐसे में हर गांव को जरूरी सुविधाएं मिल सके इसके लिए प्रयत्न जारी है। इस सब के बीच लुधियाना के कमालपुर गांव पहुंचे सीएम भगवंत मान ने 51 लाख रुपए का चेक सौंपा। इस दौरान वह किसानों के विकास के साथ-साथ महिलाओं के हित के बारे में भी बात करते हुए नजर आए। बिजली आपूर्ति को लेकर भी चर्चा की। जानिए सीएम भगवंत मान ने पंजाब के विकास को किस तरह से अपना लक्ष्य बताया है। उन्होंने क्या संदेश लोगों को दिया है।

पंजाब के विकास की क्या है पहल

सीएम भगवंत मान ने x प्लेटफार्म पर कहा, “मैंने लुधियाना के जगरांव निर्वाचन क्षेत्र में स्थित कमलपुरा गांव में एक ‘लोक मिलनी’ (जन संवाद) कार्यक्रम के दौरान एक बड़ी सभा को संबोधित किया। मैंने गांव के सर्वांगीण विकास के लिए सरपंच को 51 लाख रुपये का चेक सौंपा।” गांव का हर तरफ विकास हो सके और उन्हें किसी तरह की असुविधा न हो इसका ख्याल सरकार हर संभव रख रही है और लोगों को फायदा मिले यह लक्ष्य है।

CM Bhagwant Mann ने पंजाब की महिलाओं के लिए क्या कहा खास

इसके साथ ही पंजाब सीएम ने आगे कहा कि “चूंकि मैं खुद एक साधारण किसान परिवार से आता हूं, इसलिए मैं किसानों की कठिनाइयों को समझता हूं। इसलिए, उन्हें अनावश्यक परेशानियों से बचाने के लिए, हमने कृषि ट्यूबवेलों के लिए रात के बजाय दिन के समय बिजली की आपूर्ति शुरू कर दी है। मैं अपनी माताओं और बहनों से भी अपील करता हूं कि वे अपने बैंक खाते और एटीएम कार्ड तैयार रखें—जल्द ही उनके खातों में ‘सम्मान राशि’ (आर्थिक सहायता) जमा कर दी जाएगी। लोगों को भगवंत मान ने कहा कि हमारे विरोधी सत्ता के पदों के लिए आपस में लड़ने में व्यस्त हैं, वहीं हमारा एकमात्र लक्ष्य पंजाब की तरक्की है।”

यह सच है कि सरकार की तरफ से हरसंभव पंजाब के लोगों को अलग-अलग योजनाओं के जरिए लाभ किया जा रहा है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Benjamin Netanyahu

अक्टूबर 30, 2026

Rahul Gandhi

अक्टूबर 30, 2026

Punjab News

अक्टूबर 29, 2026

CM Hemant Soren

अक्टूबर 29, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 29, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 29, 2026