---Advertisement---

Meerut News: एक्शन मोड में योगी सरकार, अवैध कॉलोनी पर चलेगा बुलडोजर, जानें क्या है अपडेट

Meerut News: एक्शन मोड में योगी सरकार इस जिले में अवैध कॉलोनी पर चलेगा बुलडोजर, जानें क्या है अपडेट

Avatar of Sapna Yadav

By: Sapna Yadav

Published: दिसम्बर 4, 2023 12:27 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Meerut News: मेरठ विकास प्राधिकरण एक बार फिर से एक्शन मोड में नजर आ रहा है। बता दें कि प्रदूषण नियंत्रण को लेकर लागू ग्रैप–3 खत्म होने के बाद मेरठ विकास प्राधिकरण ने अवैध कॉलोनी पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।

अधिकारी ने दी जानकारी

मेडा वीसी अभिषेक पांडेय का कहना है कि 31 दिसंबर तक 100 अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त करने का लक्ष्य तय किया है। इससे पहले 150 अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त किया जा चुका है। अब अवैध कालोनियों और निर्माण को लेकर युद्धस्तर पर कार्रवाई होगी। पुलिस, प्रशासन को इस संबंध में पूर्व में ही सूचना दी जा चुकी है।

आगे मेडा वीसी अभिषेक पांडेय ने जानकारी देते हुए बताया कि अवैध कॉलोनियां शहर के सुनियोजित विकास में बाधक है। इन्हें बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। और जल्द ही इनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

ऑफिशियल वेबसाइट पर अपलोड की गई जानकारी

मेरठ विकास प्राधिकरण ने शहर के चारों तरफ बन रही करीब 366 अवैध कॉलोनियों लिस्ट अपने ऑफिशियल वेबसाइट पर अपलोड कर दी है। बता दें कि बीते 6 महीना में मेरठ विकास प्राधिकरण की तरफ से अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें 150 कॉलोनियों को ध्वस्त किया गया है।

मेडा सचिव चंद्रपाल तिवारी नेकहा है कि यदि विकास कर्ता द्वारा सम्बन्धित कालोनियों के आन्तरिक विकास कार्य पूर्णन कराये गये हों, तो mdameerut@ rediffmail. com पर जानकारी दी जाए। यदि प्राप्त सूचनाएं सत्य पायी जाती है, तो कालोनाइजर पर कार्रवाई होगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Arvind Kejriwal

मई 29, 2026

Punjab News

मई 29, 2026

Punjab News

मई 29, 2026

Rain Alert 30 May 2026

मई 29, 2026

कल का मौसम 30 May 2026

मई 29, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 29, 2026