---Advertisement---

G-20 summit के दौरान मेट्रो की नई गाइडलाइन आई सामने, 10 सितंबर तक इन सेवाओं पर रहेगा प्रतिबंध

G-20 Summit: दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में G-20 शिखर सम्मेलन को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं जिसके कारण 7 से 10 सितंबर के बीच दिल्ली को बंद किया जाएगा। ऐसे में आज हम आपको इस आर्टिकल के जरिए G-20 शिखर सम्मेलन के दौरान दिल्ली बंद के बारे में सभी चीज बताने वाले हैं।

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: सितम्बर 6, 2023 1:30 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

G-20 summit: देश की राजधानी दिल्ली में 9 सितंबर से जी-20 शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। ऐसे में G-20 शिखर सम्मेलन को मद्देनजर रखते हुए दिल्ली को 7 से 10 सितंबर तक बंद कर दिया गया है। दरअसल दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में G-20 शिखर सम्मेलन को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं जिसके कारण 7 से 10 सितंबर के बीच दिल्ली को बंद किया जाएगा। ऐसे में सभी की मन में ये सवाल उठ रहा होगा कि दिल्ली बंद के दौरान क्या खुलेगा और क्या बंद रहेगा तो आज हम आपको इस आर्टिकल के जरिए G-20 शिखर सम्मेलन के दौरान दिल्ली बंद के बारे में सभी चीज बताने वाले हैं।

ये कार्यालय रहेंगे बंद

दरअसल बीते मंगलवार को सरकार की ओर से कहा गया है कि, 9 और 10 सितंबर को राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित होने वाले G-20 शिखर सम्मेलन को मद्देनजर रखते हुए कुछ सरकारी कार्यालय को सुरक्षा जांच के लिए बंद किया जाएगा। इसी के साथ कार्मिक मंत्रालय द्वारा उन कार्यालयों की सूची साझा की गई है जिनको G-20 शिखर सम्मेलन के दौरान बंद किया जाएगा। इनमें दूरदर्शन टावर-1, दूरदर्शन टावर-2, भारत संचार भवन, चुनाव आयोग कार्यालय, विदेश मंत्रालय कार्यालय, केजी मार्ग, शिल्प संग्रहालय, राष्ट्रीय विज्ञान केंद्र, इंडिया गेट और पटियाला हाउस कोर्ट शामिल हैं।

मेट्रो को लेकर नई गाइडलाइन

इसी के साथ ऐसा बताया जा रहा है कि, 9 सितंबर को जिन मार्गो से विभिन्न देशों के प्रतिनिधि भारत में आएंगे उस दौरान पास के मेट्रो स्टेशन के गेटों को काफिला गुजरने तक बंद किया जाएगा। इसी कड़ी में आपको बता दें कि, रविवार को दिल्ली पुलिस ने एक आदेश निकाल कर बताया था कि,G-20 आयोजन के दौरान 8 से 10 सितंबर तक 38 मेट्रो स्टेशन के 67 गेट बंद किए जाएंगे। इसी के साथ मेट्रो स्टेशन से वीवीआईपी का काफिला गुजरने तक वहां 5 से 10 मिनट के लिए आवाजाही पर रोक रहेगी। सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन पूरी तरह बंद रहेगा। इसी के साथ सामानों की ऑनलाइन डिलीवरी पर भी प्रतिबंध रहेगा। जरूरी वस्तुएं जैसे फल,दूध, सब्जी, दवा के आर्डर पर प्रतिबंध नहीं होगा।

G-20 शिखर सम्मेलन में ये देश होंगे शामिल

G-20 में भारत अमेरिका, चीन, रूस, ब्राजील, कनाडा, अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस, जर्मनी, इंडोनेशिया, इटली, जापान, मेक्सिको, कोरिया गणराज्य, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, तुर्की, यूके और यूरोपीय संघ शामिल है। इन सभी देशों के बड़े नेता भारत में होने जा रही G-20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए भारत आएंगे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अगस्त 31, 2026

Rain Alert 1 September 2026

अगस्त 31, 2026

Punjab News

अगस्त 31, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 31, 2026

Jharkhand News

अगस्त 31, 2026

Punjab News

अगस्त 31, 2026