---Advertisement---

Manipur Violence में उपद्रवियों ने एम्बुलेंस को किया आग के हवाले, मासूम सहित 3 की दर्दनाक मौत

Manipur Violence: देश के पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में आरक्षण को भड़की हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। दिन व दिन यह जातीय हिंसा विकराल रूप लेती जा रही है। ताजा घटना में भी पश्चिम इंफाल के थाना लामसांग के इरोइसेम्बा में कुकी समुदाय की हिंसक भीड़ ने 3 लोगों को ले जा रही ...

Read more

Avatar of Hemant Vatsalya

By: Hemant Vatsalya

Published: जून 7, 2023 9:37 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Manipur Violence: देश के पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में आरक्षण को भड़की हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। दिन व दिन यह जातीय हिंसा विकराल रूप लेती जा रही है। ताजा घटना में भी पश्चिम इंफाल के थाना लामसांग के इरोइसेम्बा में कुकी समुदाय की हिंसक भीड़ ने 3 लोगों को ले जा रही एंबुलेंस को आग के हवाले कर दिया। इस दिल दहला देने वाली घटना में तीनों लोगों की जलकर मौत हो गई। इस ह्रदय विदारक घटना में एक 8 साल के बच्चे की भी जान ले ली। घटना रविवार 4 जून 2023 की शाम 7 बजे के लगभग भीड़ द्वारा अंजाम दी गई। जिसमें उपद्रवियों ने एक कांग्रेस विधायक रंजीत के आवास को भी आग के हवाले कर दिया था। इसके बाद से इंफाल में तनाव और अशांति फैल गई है।

गोली लगने से घायल मासूम को अस्पताल ले जा रहे थे

बता दें मैतेई समुदाय की एक महिला ने कुकी समुदाय के युवक से शादी कर रखी थी। वह गोली लगने से घायल अपने 8 वर्षीय मासूम बच्चे को एक रिश्तेदार के साथ एंबुलेंस से अस्पताल ले जा रही थी। पुलिस ने एंबुलेंस से मृतकों की कुछ हड्डियों को बरामद किया है। पुलिस ने मृतकों की पहचान मीना हैंगिंग उसका बेटा टॉमसिंग और उसकी रिश्तेदार लिडिया लौरेंबम के रूप में की है। मृतकों के परिजनों के मुताबिक इंफाल में चल रही हिंसा और गोलीबारी में उसका बेटा गोली की चपेट आ गया था। महिला अपने घायल बेटे को रीजनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस इंफाल वेस्ट की ओर ले जा रही थी।

इसे भी पढ़ेंः पैरासिटामोल, निमेसुलाइड जैसी फौरन आराम देने वाली 14 FDC दवाओं पर केंद्र ने लगाया Ban, जानें क्या है खास वजह

BSF का एक जवान शहीद

मणिपुर में पिछले महीने भर से भड़की हिंसा में अब तक 80 से अधिक लोगों की जान चली गई है। इस हिंसा ने BSF के भी एक जवान रंजीत यादव की जान ले ली। उपद्रवियों द्वारा लगातार अत्याधुनिक हथियारों से मई जारी गोलीबारी में जवान घायल हो गया था। जिसका अस्पताल में उपचार चल रहा था। इसके बाद उपचार के दौरान जवान ने दम तोड़ दिया।

जानें क्या है मामला

मालूम हो पिछले महीने 19 अप्रैल2023को कोर्ट के आदेश से मैतेई समुदाय को ST में शामिल किया गया था। जिसके बाद कुकीयों द्वारा मणिपुर में विरोध प्रदर्शन किए जाने के बाद हिंसा भड़क गई। इस दौरान विगत दिनों केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी 4 दिवसीय यात्रा पर मणिपुर गए थे और सीएम एन बीरेन सिंह के साथ राज्य की सुरक्षा से संबधित एक उच्चस्तरीय बैठक की थी।

इसे भी पढ़ेंः General Election 2024: 12 जून को CM Nitish करेंगे विपक्ष का पटना में ऐतिहासिक जुटान, इन मुद्दों को लेकर बनेगी खास रणनीति

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Avatar of Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya Sharma DNP INDIA HINDI में Senior Content Writer के रूप में December 2022 से सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने Guru Jambeshwar University of Science and Technology HIsar (Haryana) से M.A. Mass Communication की डिग्री प्राप्त की है। इसके साथ ही उन्होंने Delhi University के SGTB Khalasa College से Web Journalism का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है। पिछले 13 वर्षों से मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

 Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

Rain Alert 1 March 2026

फ़रवरी 28, 2026

कल का मौसम 1 March 2026

फ़रवरी 28, 2026