---Advertisement---

Mizoram Assembly Election 2023: कांग्रेस ने मिजोरम के लिए जारी की उम्मीदवारों की पहली सूची, देखें पूरी लिस्ट

Mizoram Assembly Election 2023: मिजोरम विधानसभा को लेकर कांग्रेस और भाजपा एक्टिव मोड में नजर आ रही हैं। आज कांग्रेस ने मिजोरम विधानसभा चुनाव को लेकर उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। हालांकि एक उम्मीदवार के लिए दूसरी सूची आने अभी बाकी है। निर्वाचन आयोग का अनुसार मिजोरम में 7 नवंबर को मतदान होनी है. जबकि चुनावों की मतगणना 3 दिसंबर को की जाएगी।

Avatar of Sanjeev123

By: Sanjeev123

Published: अक्टूबर 16, 2023 1:05 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Mizoram Assembly Election 2023: मिजोरम विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस पार्टी ने चुनावी बिगुल फूंक दिया है। ऐसे में यहां एमपी और छत्तीसगढ़ की तरह चुनावी सरगर्मी बढ़ गई है. आज कांग्रेस ने मिजोरम विधानसभा चुनाव को लेकर उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। हालांकि एक उम्मीदवार के लिए दूसरी सूची आने अभी बाकी है. बता दें कि मिजोरम में विधानसभा के चुनाव की तारीखों का ऐलान पहले ही कर दिया गया है। निर्वाचन आयोग  का अनुसार मिजोरम में 7 नवंबर को मतदान होनी है. जबकि चुनावों की मतगणना 3 दिसंबर को की जाएगी। ऐसे में देखा जाए तो सभी पार्टियां अब कांग्रेस के बाद अपने उम्मीदवार की लिस्ट जल्द ही जारी कर सकती हैं।   

मिजोरम विधानसभा के गणित को समझें 

अन्य राज्यों के तरह ही मिजोरम विधानसभा को लेकर कांग्रेस और भाजपा एक्टिव मोड में नजर आ रही हैं। चलिए अब हम आपको मिजोरम के अब तक के चुनावी गणित को समझाते हैं। 

बता दें कि मिजोरम में 40 विधानसभा की सीटें हैं। ऐसे में कांग्रेस ने 39 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। ऐसे में बची एक लुंगलेई साउथ सीट के प्रत्याशी के नाम की घोषणा नहीं की है। बताया जा रहा है, कांग्रेस उसे दूसरी सूची के तहत जारी करेगी। मिजोरम में अभी ‘मिजो नेशनल फ्रंट’ की सरकार है। ऐसे में एंटी इनकम्बेंसी होने के नाते इस बार वर्तमान सरकार को थोड़ा बहुत नुकसान हो सकता है। यहां  एमएनएफ, जेडपीएम, कांग्रेस और भाजपा के बीच जोरदार चुनावी घमासान देखने को मिल सकता है। सभी पार्टियां चुनाव को लेकर सतर्क हैं। 

वर्तमान में मिजो नेशनल फ्रंट ’एमएनएफ’ के 28 विधायक, कांग्रेस के 5, जेडपीएम और भाजपा के एक-एक  विधायक हैं। जबकि 40 सीटों में से 5 विधायक निर्दलीय चुने गए थे।        

3 दिसंबर को आएंगे परिणाम

बता दें कि मिजोरम विधानसभा चुनाव का परिणाम 3 दिसंबर को आएगा। तब सब कुछ साफ हो जाएगा, कि इस बार साल 2023 में किस पार्टी की सरकार सत्ता में आ रही है। इससे पहले साल 2018 में विधानसभा के चुनाव हुए थे। जिसमें मिजो नेशनल फ्रंट ’एमएनएफ’ की सरकार बनी थी। उस दौरान एमएनएफ को 27 सीटों पर जीत मिली थी। जबकि एक ने बाद में समर्थन दिया।  इस समय जोरमथंगा (एमएनएफ) यहां के मुख्यमंत्री हैं। 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026

Leave a Comment