---Advertisement---

Mock Drill In India: सावधान! पंजाब, राजस्थान समेत इन राज्यों में कल फिर होगी मॉक ड्रिल, प्रशासन ने लोगों को किया सतर्क; इन बातों का रखें खास ध्यान

Mock Drill In India: कल यानि 29 मई को पाक से सटे राज्य जैसे पंजाब, राजस्थान, गुजरात, जम्मू कश्मीर में मॉक ड्रिल कराई जाएगी।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मई 28, 2025 2:48 अपराह्न | Updated: मई 29, 2025 12:03 पूर्वाह्न

Mock Drill In India
Follow Us
---Advertisement---

Mock Drill In India: मालूम हो कि भारत पाक टेंशन केे बीच 7 मई को पूरे देश में मॉक ड्रिल कराई गई थी, वहीं एक बार फिर कल यानि 29 मई को पाक से सटे राज्य जैसे पंजाब, राजस्थान, गुजरात, जम्मू कश्मीर में मॉक ड्रिल कराई जाएगी, साथ ही इस दौरान लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा है, साथ ही जरूरी दिशा-निर्देश जारी कर दिया गया है। मालूम हो कि इससे पहले भी भारत ने मॉक ड्रिल कराया था और पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया था। इस ऐलान के बाद हो न हो पाकिस्तान की जरूर नींद उड़ने वाली है।

पंजाब, राजस्थान समेत इन राज्यों में कल फिर होगी मॉक ड्रिल – Mock Drill In India

गृह मंत्रालय ने एक बार फिर पाक से सटे राज्यों के लिए सरकारी अधिकारियों ने बताया कि इस अभ्यास में स्थानीय नागरिक सुरक्षा दल, पुलिस, आपदा प्रतिक्रिया इकाइयाँ और चिकित्सा कर्मचारी शामिल होंगे। इस अभ्यास का उद्देश्य सीमा पार शत्रुता या आतंकवादी घटनाओं के मामले में आपातकालीन प्रतिक्रिया समन्वय, नागरिक निकासी प्रोटोकॉल और अंतर-एजेंसी संचार का परीक्षण करना है। यह मॉक ड्रिल भारत द्वारा 6-7 मई की रात को पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू और कश्मीर (पीओजेके) में आतंकवादी शिविरों और सैन्य बुनियादी ढांचे को निशाना बनाकर जवाबी हमला करने के कुछ ही सप्ताह बाद हुई है। यह अभियान 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले का जवाब था, जिसमें 26 नागरिकों की जान चली गई थी।मॉक ड्रिल की घोषणा कर दी है (Mock Drill In India)।

Operation Sindoor के तहत भारतीय सेना ने कई आतंकी संगठनों को किया था तबाह

हरियाणा सरकार ने घोषणा की है कि कल होने वाले मॉक ड्रिल का उद्देश्य आपातकालीन तंत्र का परीक्षण करना, नागरिक प्रशासन, रक्षा बलों और स्थानीय समुदायों के बीच समन्वय में सुधार करना होगा। मालूम हो कि Operation Sindoor के तहत भारतीय सेना और उनके हथियारों ने पाक के 9 आतंकी ठिकानों को पूरी तरह से तबाह कर दिया था, जिसमे 100 से अधिक आतंकी मारे गए थे। हालांकि इस Mock Drill In India को लेकर तरह कयास लगाए जा रहे है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 27, 2026

Punjab News

फ़रवरी 27, 2026

Rashifal 28 February 2026

फ़रवरी 27, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 27, 2026

Rain Alert 28 Feb 2026

फ़रवरी 27, 2026

कल का मौसम 28 Feb 2026

फ़रवरी 27, 2026