---Advertisement---

MP में Hinduja Renewables को मिला 80 मेगावाट का टेंडर, जानिए इस परियोजना में क्या है खास?

MP News: मध्य प्रदेश में हिंदुजा रिन्यूएबल्स(Hinduja Renewables) को बड़ी सफलता हाथ लगी है। बताया जा रहा है, हिंदुजा रिन्यूएबल्स ने दुनिया के सबसे बड़े फ्लोटिंग सोलर पार्क में 80 मेगावाट का टेंडर जीत लिया है। बता दें कि मध्य प्रदेश के ओंकारेश्वर में नर्मदा नदी के किनारे दुनिया की सबसे बड़ी सिंगल-लोकेशन फ्लोटिंग सोलर पार्क ...

Read more

Avatar of Saurabh Mall

By: Saurabh Mall

Published: अगस्त 10, 2023 1:19 अपराह्न

Hinduja Renewables
Follow Us
---Advertisement---

MP News: मध्य प्रदेश में हिंदुजा रिन्यूएबल्स(Hinduja Renewables) को बड़ी सफलता हाथ लगी है। बताया जा रहा है, हिंदुजा रिन्यूएबल्स ने दुनिया के सबसे बड़े फ्लोटिंग सोलर पार्क में 80 मेगावाट का टेंडर जीत लिया है। बता दें कि मध्य प्रदेश के ओंकारेश्वर में नर्मदा नदी के किनारे दुनिया की सबसे बड़ी सिंगल-लोकेशन फ्लोटिंग सोलर पार्क बनाने की उम्मीद है। जिसकी कुल क्षमता 600 मेगावाट की है। बताया जा रहा है, इस परियोजना को पूरा करने के लिए दो चरणों में कार्य किया जाएगा। जिसमें अहम योगदान अब हिंदुजा रिन्यूएबल्स(Hinduja Renewables) का भी होने वाला है। 

हिंदुजा रिन्यूएबल्स दे रहा है अहम योगदान

ऐसा नहीं है, कि हिंदुजा रिन्यूएबल्स(Hinduja Renewables) ने सिर्फ नर्मदा नदी के किनारे दुनिया की सबसे बड़ी सिंगल-लोकेशन फ्लोटिंग सोलर पार्क में ही अपनी जगह पक्की की है। बता दें कि इससे पहले भी ‘हिंदुजा रिन्यूएबल्स’ ने देश के विभिन्न हिस्सों में कई अहम परियोजनाओं में कार्य किया है। खबरों की मानें तो आगे आने वाले वर्षों में हिंदुजा रिन्यूएबल्स (Hinduja Renewables) मल्टी गीगावाट नवीकरणीय ऊर्जा पोर्टफोलियो के तहत ऊर्जा भंडारण सहित हरित हाइड्रोजन स्थानों में सक्रिय रूप से अवसर भी तलाश रहा है।

फ्लोटिंग सोलर पार्क को लेकर क्या है खबर


बता दें कि हिंदुजा रिन्यूएबल्स(Hinduja Renewables) ने नर्मदा नदी के किनारे दुनिया की सबसे बड़ी सिंगल-लोकेशन फ्लोटिंग सोलर पार्क में 80 मेगावाट का टेंडर जीत लिया है। ऐसे में खबरों की मानें तो इस परियोजना के लिए टैरिफ 3.89 रुपये/किलोवाट निर्धारित की गई है। बता दें कि यह परियोजना ‘रीवा अल्ट्रा मेगा सोलर लिमिटेड’ के द्वारा विकसित की जा रही है। ऐसे में भारतीय सौर ऊर्जा निगम और मध्य प्रदेश की ऊर्जा विकास निगम दोनों का ही यह संयुक्त उद्यम है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Saurabh Mall

Saurabh Mall

सौरभ कुमार मल्ल बीते 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया केंद्रीय विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में P.G. की पढ़ाई की है। उन्होंने अपनी शुरुआत दैनिक भास्कर (इंटर्नशिप) से किया है। यह कई और चैनलों में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल सौरभ DNP India Hindi वेबसाइट में बतौर कंटेंट राइटर (पॉलिटिकल, क्राइम और इंटरनेशनल) डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 27 September 2026

सितम्बर 26, 2026

Jharkhand News

सितम्बर 26, 2026

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 26, 2026

Anurag Dhanda

सितम्बर 26, 2026

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 26, 2026

CM Yogi Adityanath

सितम्बर 26, 2026