---Advertisement---

MP News: राष्ट्रीय ध्वज बनाते समय इन बातों का रखना होता है ध्यान, जानें देश में सबसे ज्यादा तिरंगा कहां पर बनता है?

MP News: देश का हर नागरिक राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे से बहुत प्यार करता है। इस तिरंगे की आजादी के लिए भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों ने अपनी प्राणों की आहुति भी दी है। ऐसे में देखा जाए तो उनका बलिदान व्यर्थ नहीं गया। आज हमारा प्यारा देश भारत आजाद (Independence Day) है। साथ ही यह वैश्विक मंच ...

Read more

Avatar of Saurabh Mall

By: Saurabh Mall

Published: अगस्त 14, 2023 6:41 अपराह्न

MP News
Follow Us
---Advertisement---

MP News: देश का हर नागरिक राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे से बहुत प्यार करता है। इस तिरंगे की आजादी के लिए भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों ने अपनी प्राणों की आहुति भी दी है। ऐसे में देखा जाए तो उनका बलिदान व्यर्थ नहीं गया। आज हमारा प्यारा देश भारत आजाद (Independence Day) है। साथ ही यह वैश्विक मंच पर भी अपना झंडा दिन-प्रतिदिन ऊंचा कर रहा है। यह सब चीजें एक भारतीय को गौरवान्वित करती हैं। भारत कल मंगलवार 15 अगस्त को 76 वीं वर्षगांठ और 77 वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है। ऐसे में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल लाल किले से राष्ट्रीय झंडा ‘तिरंगा’ फहराते हुए देश की जनता को संबोधित करने वाले हैं। ऐसे में यह जानना बहुत अहम हो जाता है, कि पूरे देश में जो तिरंगा फहराया जाता है, आखिरकार इसे बड़े पैमाने पर कहां बनाया जाता है ? आइए जानते हैं।       

ग्वालियर में बनाया जाता है राष्ट्रीय ध्वज  

जानकारी के मुताबिक उत्तर भारत में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा का सबसे ज्यादा उत्पादन मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में होता है। वहीं देश में इसका स्थान दूसरे नंबर पर है। बता दें कि ग्वालियर में स्थित ‘भारत खादी संघ’ (India Khadi Association) इसका निर्माण करती है। तिरंगा यहां बड़े ही लार्ज स्केल पर तैयार किया जाता है। ऐसे में देखा जाए तो  ‘भारत खादी संघ’ द्वारा बनी इस राष्ट्रीय ध्वज को सरकारी आवासों, मकानों, संस्थानों में बड़े ही शान से फहराया जाता है।      

तिरंगा बनाते समय खास बातों का रखना होता है ध्यान 

देखा जाए तो देश का तिरंगा (Indian flag) हर भारतीय के लिए बड़ा ही महत्व रखता है। ऐसे में इसे बनाने वाली कंपनी या वर्कर कुछ बातों को ध्यान में रखकर राष्ट्रीय ध्वज को बनाते हैं। इसमें सबसे पहला है, कि तिरंगे का कलर ऊपर नीचे न हो। साथ ही चक्र की साइज और रंग बिल्कुल मानक के हिसाब से हो। इसके अलावा कपड़े की क्वालिटी, फाइनल चेकिंग जैसे कि लैब टेस्टिंग करके ही लोगों के बीच लाया जाता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Saurabh Mall

Saurabh Mall

सौरभ कुमार मल्ल बीते 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया केंद्रीय विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में P.G. की पढ़ाई की है। उन्होंने अपनी शुरुआत दैनिक भास्कर (इंटर्नशिप) से किया है। यह कई और चैनलों में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल सौरभ DNP India Hindi वेबसाइट में बतौर कंटेंट राइटर (पॉलिटिकल, क्राइम और इंटरनेशनल) डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Income Tax News

फ़रवरी 12, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 12, 2026

Ganga Expressway

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026