---Advertisement---

MP News: बढ़ते तापमान के बीच MP के छतरपुर में गहराया जल संकट, साफ पानी के लिए तरस रहे लोग, जानें डिटेल

MP News: देश में गर्मी का सितम जारी है, इसी बीच मध्य प्रदेश के कई जिलों में जल संकट गहरा गया है। स्थानीय लोगों को गंदा पानी पीना पड़ रहा है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मई 21, 2024 1:20 अपराह्न

MP News
Follow Us
---Advertisement---

MP News: लोकसभा चुनाव 2024 में सियासी पारा बढ़ा हुआ है। इसी बीच गर्मी अपना भयंकर रूप दिखा रही है। कई राज्यों में पारा 40 के पार पहुंच गया है। लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है। मौसम विभाग की तरफ से कई राज्यों में गर्मी को लेकर अलर्ट भी जारी कर दिया गया है। इसके अलावा तापमान बढ़ने के साथ साथ कई शहरों में पानी की समस्या भी पैदा हो गई है। लोगों को साफ पानी तक नसीब नहीं हो रहा है। आपको बताते चले कि मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में लोगों को साफ पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है।

एमपी के छतरपुर में गहराया जल संकट

मालूम हो कि मध्य प्रदेश में पेयजल संकट, की स्थिति पैदा हो गई है। बढ़ते तापमान के बीच बुन्देलखण्ड क्षेत्र में जल संकट गहराने से स्थानीय लोग साफ पानी के लिए तरस रहे हैं। लोगों को गंदे पानी पीने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। आपको बता दें कि छतरपुर जिला प्रशासन ने नलकूप खनन पर रोक लगाने के साथ इसे जल अभाव ग्रस्त क्षेत्र भी घोषित कर दिया है। हालांकि यह पहली बार नहीं है, हर साल राज्य के कई जिलों में पानी की समस्या पैदा हो जाती है।

स्थानीय लोगों ने सुनाई आपबीती

महरखुवा गांव के निवासी गजराज सिंह कहते हैं कि “पानी की कोई व्यवस्था नहीं है। यह इलाका जल संकट से जूझ रहा है। नेता यहां वोट मांगने आते हैं, लेकिन कोई हमारे लिए इंतजाम नहीं करता, कई वर्षों से यह समस्या बनी हुई है।” इसके अलावा कई स्थानीय निवासियों का कहना है कि कई सालों से स्थिति ऐसी ही बनी हुई है।

राज्य के कई जिलों गहराया जल संकट

मध्य प्रदेश के उमरिया जिले के पाली क्षेत्र में लोगों को गर्मी के साथ-साथ पानी की समस्या से भी दो चार होना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पानी का टैंकर काफी लेट आता है जिसके कारण भीड़ काफी ज्यादा हो जाती है। इसके अलावा एमपी के भिंड में भी कुछ ऐसी ही स्थिति देखी जा रही है। पानी की इतनी ज्यादा किल्लत है कि लोग गंदा पानी पीने के लिए मजबूर है। स्थानीय लोगों ने नगर निगम के अधिकारियों से कई बार शिकायत की लेकिन कोई फायदा नही हुआ।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

DK Shivakumar

मई 30, 2026

Arvind Kejriwal

मई 29, 2026

Punjab News

मई 29, 2026

Punjab News

मई 29, 2026

Rashifal 30 May 2026

मई 29, 2026

Rain Alert 30 May 2026

मई 29, 2026