---Advertisement---

World’s Top 10 Billionaires से बाहर हुए Mukesh Ambani, ये है दुनिया के सबसे अमीरों की नई सूची

World’s Top 10 Billionaires: एक बार फिर से दुनिया के टॉप धनकुबेरों की जारी हुई सूची में भारतीय धनकुबेर मुकेश अंबानी और गौतम अडानी टॉप-10 की सूची से बाहर रहे हैं। इस सूची में अरबपतियों के बीच जबरदस्त होड़ छिड़ी हुई है। जहां एलन मस्क तथा बर्नाड अर्नाल्ट के बीच नंबर वन बनने की कड़ी ...

Read more

Avatar of Hemant Vatsalya

By: Hemant Vatsalya

Published: मई 18, 2023 3:19 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

World’s Top 10 Billionaires: एक बार फिर से दुनिया के टॉप धनकुबेरों की जारी हुई सूची में भारतीय धनकुबेर मुकेश अंबानी और गौतम अडानी टॉप-10 की सूची से बाहर रहे हैं। इस सूची में अरबपतियों के बीच जबरदस्त होड़ छिड़ी हुई है। जहां एलन मस्क तथा बर्नाड अर्नाल्ट के बीच नंबर वन बनने की कड़ी टक्कर है तो जेफ बेजोस और बिल गेट्स् भी तेजी से मस्क के करीब पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं भारत को लेकर इस सूची की बात करें। तो लंबे समय से टॉप-10 में रहे रिलायंस समूह के मालिक मुकेश अंबानी भी इस सूची से बाहर हो गए हैं। इसके साथ ही गौतम अडानी भी टॉप-20 से बाहर हैं।

जानें कहां हैं भारतीय अंबानी और अडानी

बता दें इस साल 2023 की शुरुआत में भारतीय दिग्गज कारोबारी गौतम अडानी जहां दुनिया के तीसरे सबसे अमीर कारोबारी थे तो मुकेश अंबानी टॉप 10 में बने हुए थे। लंबे समय तक इस सूची में अपना दबदबा बनाकर रखने वाले ये कारोबारी अब लंबे समय से बाहर हैं। अमेरिकी शार्ट सेलर कंपनी हिंडनबर्ग की कथित रिपोर्ट पब्लिश होने के बाद गौतम अडानी चौथे स्थान से गिरकर 37 वें पायदान तक गिर गए थे। तो इसके बाद लगभग 65.5 अरब डॉलर की संपत्ति गंवा चुके हैं। हालांकि कुछ थोड़ा संभलकर 54.3 अरब डॉलर की संपति के साथ इस समय 23 वें स्थान पर बने हुए हैं। तो दूसरी ओर मुकेश अंबानी इस समय 84.7 अरब डॉलर के साथ 13वें पायदान पर हैं।

ये भी पढेंः UP News: कटे-फटे कपड़ों,जींस,स्कर्ट मेें आने पर इस मंदिर ने लगाया तुगलकी फरमान, जानें पूरा मामला

ये हैं टॉप -10

  1. बर्नाड अर्नाल्ट – 202 अरब डॉलर
  2. एलन मस्क -172 अरब डॉलर
  3. जेफ बेजोस- 139 अरब डॉलर
  4. बिल गेटस – 125 अरब डॉलर
  5. वॉरेन बफेट – 115 अरब डॉलर
  6. लैरी एलिशन- 112 अरब डॉलर
  7. लैरी पेज- 110 अरब डॉलर
  8. स्टीव बाल्मर- 109 अरब डॉलर
  9. सर्गी ब्रिन- 104 अरब डॉलर
  10. कार्लोस स्लिम- 93.7 अरब डॉलर

इसे भी पढ़ेंः बीजेपी अध्यक्ष JP Nadda के महाराष्ट्र दौरे पर Sanjay Raut का निशाना, तो Narvekar…

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya Sharma DNP INDIA HINDI में Senior Content Writer के रूप में December 2022 से सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने Guru Jambeshwar University of Science and Technology HIsar (Haryana) से M.A. Mass Communication की डिग्री प्राप्त की है। इसके साथ ही उन्होंने Delhi University के SGTB Khalasa College से Web Journalism का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है। पिछले 13 वर्षों से मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Elon Musk

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

Vande Mataram

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026