---Advertisement---

उत्तराखंड में महिलाओं के लिए वरदान बनी धामी सरकार की ये खास योजना, वर्ष भर में किया करोड़ों का कारोबार; देखें रिपोर्ट

Mukhyamantri Sashakt Bahna Utsav Yojana: उत्तराखंड में महिलाओं के बीच एक योजना तेजी से प्रसारित हो रही है। उस योजना का नाम है मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अगस्त 16, 2024 5:08 अपराह्न

Mukhyamantri Sashakt Bahna Utsav Yojana
Follow Us
---Advertisement---

Mukhyamantri Sashakt Bahna Utsav Yojana: उत्तराखंड में महिलाओं के बीच एक योजना तेजी से प्रसारित हो रही है। उस योजना का नाम है मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना। उत्तराखंड (Uttarakhand) के विभिन्न हिस्सों में प्रचलित हो रही इस खास योजना के तहत धामी सरकार महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पादों को विक्रीत करने के लिए प्रदर्शनी लगाती है। इसके तहत महिला स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराकर उनकी आय में बढ़ोतरी की जाती है। (Mukhyamantri Sashakt Bahna Utsav Yojana)

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Dhami) की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना के माध्यम से मात्र 1 वर्ष में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने स्थानीय उत्पादों के विपणन से 3.18 करोड़ से अधिक की आय की है। दावा किया जा रहा है कि धामी सरकार की ये योजना महिलाओं के लिए वरदान के जैसे है और इससे लाभवान्वित होकर वे आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं।

धामी सरकार की खास योजना

उत्तराखंड में आज मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना और मुख्यमंत्री महिला स्वयं सहायता समूह सशक्तीकरण योजना के अंतर्गत एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसके तहत सीएम धामी ने लाभार्थी महिलाओं से मुलाकात कर इस खास योजना पर प्रकाश डाला।

सीएम धामी ने शासकीय आवास पर कार्यक्रम में शिरकत कर महिला स्वयं सहायता समूह की लाभार्थी महिलाओं को चेक वितरित किया है। सीएम धामी की ओर से स्पष्ट किया गया है कि वर्तमान में प्रदेश की हजारों महिलाएं इस योजना से लाभान्वित हो रही हैं। बता दें कि ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना’ के अंतर्गत राज्य सरकार सार्वजनिक स्थानों पर प्रदर्शनियां लगवाकर महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों का विक्रय करती है।

कैसे सशक्त हो रही महिलाएं?

मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना के तहत महिलाओं के लिए एक व्यापक बाजार उपलब्ध कराया जा रहा है। इससे योजना की लाभार्थी महिलाएं जैविक और दैनिक जीवन में इस्तेमाल होने वाले उत्पादों का निर्माण कर उसका क्रय कर रही हैं। इसके बदले उन्हें उचित मूल्य मिल रहा है और वे परिवार का लालन पोषण करने के साथ सशक्त भी हो रही हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

Vande Mataram

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026