---Advertisement---

Mumbai Fire: मुंबई के गोरेगांव में इस मल्‍टीस्‍टोरी बिल्डिंग में लगी भीषण आग, 7 लोगों ने तोड़ा दम, दर्जनों अब भी हैं फंसे

Mumbai Fire: महाराष्ट्र के गोरेगांव से बड़ी खबर सामने निकल कर आ रही है। बताया जा रहा है, यहां शुक्रवार सुबह करीब 3 बजे G+5 बिल्डिंग के लेवल 2 में भीषण आग लग गयी। जिसमें लोगों को संभलने और बचाव करने का समय भी नहीं मिला। नतीजतन इस दर्दनाक हादसे में 7 लोगों की मौत ...

Read more

Avatar of Sanjeev123

By: Sanjeev123

Published: अक्टूबर 6, 2023 5:46 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Mumbai Fire: महाराष्ट्र के गोरेगांव से बड़ी खबर सामने निकल कर आ रही है। बताया जा रहा है, यहां शुक्रवार सुबह करीब 3 बजे G+5 बिल्डिंग के लेवल 2 में भीषण आग लग गयी। जिसमें लोगों को संभलने और बचाव करने का समय भी नहीं मिला। नतीजतन इस दर्दनाक हादसे में 7 लोगों की मौत हो गयी। वहीं घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। खबरों की मानें तो इस हादसे में 51 लोग घायल (झुलसे) हुए हैं। वहीं इनमें से 5 की हालत गंभीर बनी हुई है। ऐसे में मामले को लेकर महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस गहरी चिंता व्यक्त करते हुए राहत बचाव के लिए कई टीमें त्वरित भेज दी हैं। अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर लोगों को बचा रहे हैं। 

महाराष्ट्र के गोरेगांव में बड़ा हादसा           

आज सुबह करीब 3 बजे महाराष्ट्र के गोरेगांव की एक मल्‍टी स्‍टोरी बिल्डिंग में भीषण आग लग गई। इस दौरान लोग अपने घरों में सो रहे थे। लेकिन आग इतनी भीषण थी, कि G+5 सोसाइटी में चीख पुकार मच गई। हादसे में 7 लोगों की जान चली गई। वहीं आग की चपेट में आने से 51 लोग बुरी तरह से झुलस गए। फ़िलहाल घयलों का इलाज  एचबीटी और कूपर अस्पताल में चल रहा है। बताया जा रहा है, इसमें 5 की हालत नाजुक है। इसके अलावा खबर है, कि हादसे में  4 कार और 30 से ज्यादा बाइकें आग की चपेट में आ गयी।   

दमकल कर्मियों ने संभाला मोर्चा 

ख़बरों की मानें तो आग का मंजर भयावह था। लोगों को बचाने के लिए दमकल कर्मी लगे हुए है। खबर है, कि अब तक 39 से ज्यादा लोगों को बचाया जा चुका है।  रेस्क्यू के लिए टीमें अलग-अलग एंगल से इमारत में घुस रही हैं। ऐसे में इस मामले की सूचना मिलते ही महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने संबंधित क्षेत्र के सभी अधिकारियों और BMC को राहत बचाव के लिए हर संभव मदद के लिए दिशा निर्देश दे दिया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Hardik Pandya

मार्च 12, 2026

Farooq Abdullah

मार्च 12, 2026

Punjab News

मार्च 11, 2026

Rashifal 12 March 2026

मार्च 11, 2026

Punjab News

मार्च 11, 2026

Punjab News

मार्च 11, 2026

Leave a Comment