---Advertisement---

Mumbai News: मुम्बई के फ़्लैट में युवती की गला रेतकर हत्या, छानबीन में जुटी पुलिस, जानें क्या है पूरा मामला

Mumbai News: मुम्बई से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक फ़्लैट में 24 वर्षीय महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गयी है। इस मामले में मुम्बई पुलिस ने 12 घंटों के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बहरहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

Avatar of Saurabh Mall

By: Saurabh Mall

Published: सितम्बर 4, 2023 6:57 अपराह्न

Mumbai News
Follow Us
---Advertisement---

Mumbai News: मुम्बई से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। खबरों की मानें तो यहां एक फ़्लैट में  24 वर्षीय महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गयी है। बताया जा रहा है, मृतका छत्तीसगढ़ की रहने वाली है। वह इसी वर्ष अप्रैल माह में एयर इंडिया में ट्रेनिंग के लिए मुंबई आई थी। बहरहाल मामला सामने आने के बाद हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने 12 घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पुलिस की मानें तो इस मामले में आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

 

24 वर्षीय महिला की हत्या के बाद अपार्टमेंट में सनसनी  

खबरों की मानें तो सारा मामला भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई का है। यहां एक रूपल ओगरे नाम की 24 वर्षीय महिला की हत्या गला रेतकर कर दी गयी है।  मृतका छत्तीसगढ़ की रहने वाली है। बताया जा रहा है, वह एयर इंडिया में ट्रेनिंग  और नौकरी की सपने लेकर मुंबई आई थी। 

पुलिस अधिकारियों ने दी बड़ी जानकारी    

मामला सामने आने के बाद स्थानीय पुलिस ने बड़ी जानकारी दी है। खबरों की मानें तो सोसाइटी में  विक्रम अटवाल नाम का एक 40 वर्षीय आदमी पर हत्या करने का आरोप लगा है। बता दें कि विक्रम सोसाइटी में क्लीनिंग का काम करता है। पुलिस ने जब CCTV की मदद ली तो उसे विक्रम अटवाल शक हुआ। इसके बाद पुलिस ने उसके हाथ पर चोट के निशान देखे। फ़िलहाल इस मामले में पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। पुलिस के मुताबिक जल्द इस यह केस दूध की तरह साफ हो जाएगा।    

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।      

Avatar of Saurabh Mall

Saurabh Mall

सौरभ कुमार मल्ल बीते 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया केंद्रीय विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में P.G. की पढ़ाई की है। उन्होंने अपनी शुरुआत दैनिक भास्कर (इंटर्नशिप) से किया है। यह कई और चैनलों में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल सौरभ DNP India Hindi वेबसाइट में बतौर कंटेंट राइटर (पॉलिटिकल, क्राइम और इंटरनेशनल) डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Fog Alert 13 Feb 2026

फ़रवरी 12, 2026