---Advertisement---

Mumbai News: शिवसेना नेता के बेटे ने बीएमडब्ल्यू कार से बाइक सवार दंपत्ति को मारी टक्कर! महिला की हुई मौत, जानें डिटेल

Mumbai News: मुंबई के वर्ली से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां एक बीएमडब्ल्यू कार चालक ने बाइक सवार युवक- युवती को टक्कर मार दी।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जुलाई 7, 2024 3:51 अपराह्न

Mumbai News
Follow Us
---Advertisement---

Mumbai News: मुंबई के वर्ली से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां एक बीएमडब्ल्यू चालक ने बाइक सवार युवक- युवती को टक्कर मार दी। जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई और युवक को भा चोटें आई है। जानकारी के मुताबिक इस गाड़ी को शिवसेना गुट के एक वरिष्ठ नेता का 24 वर्षीय बेटा चला रहा था। पुलिस की जांच में यब भी पता चला है कि फरार चल रहा मिहिर शाह घटना के वक्त नशे में था।

Mumbai News: कब हुआ हादसा?

मुंबई पुलिस के अनुसार एक बीएमडब्ल्यू कार ने बाइक सवार दो लोगों को कुचल दिया। इस घटना में महिला की मौत हो गई और दूसरा शख्स घायल है। यह घटना आज सुबह 5:30 बजे की है जब बाइक पर सवार दंपत्ति वर्ली के अटरिया मॉल के सामने से गुजर रहे थे। घटना के बाद चालक अपनी कार लेकर मौके से भाग गया।

हादसा उस वक्त हुआ जब मछुआरा समुदाय का दंपत्ति मछली खरीदकर घर लौट रहा था। पति तेज रफ्तार वाहन से कूदने में कामयाब रहा। हादसे में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। वर्ली पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

राजनीतिक दल के नेता की कार

मुंबई पुलिस ने आगे बताया कि बीएमडब्ल्यू कार पालघर के एक राजनीतिक दल के नेता की है और उनका बेटा ड्राइवर के साथ कार में बैठा था। मृतक महिला की पहचान वर्ली कोलीवाड़ा निवासी कावेरी नखवा (उम्र 45) के रूप में हुई है। आगे की जांच जारी है।

मुंबई पुलिस कर रही है जांच

पुलिस की जांच में सबूत मिटाने की कोशिश की बात भी सामने आई है। कार की विंडशील्ड पर शिव सेना का स्टिकर लगा हुआ है, जिसे संभवत शिव सेना नेता के साथ वाहन के संबंध को छिपाने के लिए खरोंच दिया गया है। दुर्घटना के बाद कार की एक नंबर प्लेट भी हटा दी गई थी, लेकिन पुलिस ने वाहन का पता लगाने के लिए इलाके के सीसीटीवी फुटेज को स्कैन किया।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026

कल का मौसम 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Indian Economy

मार्च 29, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 29, 2026